करेंट अफेयर्स 1 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 1 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs 1 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड –

हाल ही में टाटा समूह ने 12100 करोड़ रुपये में ओडिशा स्थित नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड का अधिग्रहण किया है। कलिंगनगर में स्थित कंपनी का एक प्लांट घाटे के कारण मार्च 2020 में बंद हो गया। जिसकी क्षमता 1.1 मिलियन टन प्रति वर्ष है। 

सैमसंग बनी विश्व की शीर्ष सेमीकंडक्टर कंपनी – 

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रानिक कंपनी सैमसंग ने यूएस की चिप निर्माता कंपनी इंटेल को पछाड़ दिया है। सैमसंग इस क्षेत्र में विश्व की शीर्ष कंपनी बन गई है। काउंटरपाइंट टेक्नोलॉजी मार्केट रिसर्च द्वारा जारी रिपोर्ट के साल 2021 के आंकड़ों के तहत ये शीर्ष पर आ गई है। सैमसंग की स्थापना 13 जनवरी 1969 को हुई थी।

टाटा स्टील शतरंज 2022 –

विश्व चैंपियन ग्रैंड मास्टर मैग्नस कार्लसन ने हाल ही में टाटा स्टील शतरंज 2022 का खिताब अपने नाम किया है। यह इनकी आठवीं जीत है। उन्होंने यह खिताब विश्व चैंपियन जीएम फैबियानो कारुआना को हराकर अपने नाम किया। 

सेहत योजना –

मंत्रालय ने मई 2021 में ‘सेवा ई-स्वास्थ्य सहायता और टेलीकंसल्टेशन (सेहत)’ की शुरुवात की थी। यह सेवा सशस्त्र बलों के कर्मियों व उनके परिवारों के लिए शुरु की गई थी। आज 1 फरवरी 2022 से रक्षा मंत्रालय ने सेहत योजना के तहत दवाओं की होम डिलिवरी शुरु की है।

भारतीय मार्केटाइल सहकारी बैंक लिमिटेड –

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय मार्केटाइल सहकारी बैंक लिमिटेड, लखनऊ पर निकासी पर 1 लाख रुपये की सीमा सहित कई प्रतिबंध लगा दिये हैं। बैंक पर यह प्रतिबंध 28 जनवरी को लागू हुआ। अब ये बैंक आरबीआई की इजाजत के बिना कोई बड़ा कदम नहीं उठा सकती। समीक्षा के अधीन ये प्रतिबंध अगले 6 माह के लिए लागू रहेंगे।

ओडिशा ओपन 2022 –

उन्नति हुड्डा ने साल 2022 की बैडमिंटन प्रतियोगिता ओडिशा ओपन में महिला एकल का खिताब अपने नाम किया है। इन्होंने यह खिताब स्मित तोशनीवाल को हराकर जीता। 14 वर्षीय उन्नति ये टूर्नामेंट जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। वहीं 21 वर्षीय किरण जॉर्ज पुरुष एकल में विजेता रहे। इस प्रतियोगिता का आयोजन जवाहरलाल नेहरु इंडोर स्टेडियम, कटक में किया गया था।

ऑपरेशन खत्म –

हाल ही में ‘ऑपरेशन खत्म’ नामक एक पुस्तक का विमोचन किया गया है। इसे पत्रकार आरसी गंजू और अश्विनी भटनागर द्वारा लिखा गया है। यह पुस्तक कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप के आपरेशन पर आधारित है। जिसमें जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के 22 आतंकी मारे गए थे। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?