करेंट अफेयर्स 2 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 2 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs 2 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

रुपिंदर सिंह सूरी का निधन –

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सॉलिसिटर नजरल रहे रुपिंदर सिंह का हाल ही में निधन हो गया है। इन्हें साल 2009 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप मे नामित किया गया था। जून 2020 में इन्हें अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था। इन्होंने पंजाब के लिए लगभग 15 सालों तक उच्चतम न्यायालय में स्थायी वकील के तौर पर कार्य किया। 

को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड –

हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ पंजाब नेशनल बैंक और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने साझेदारी में इस क्रेडिट कार्ड को लांच किया है। इसे एनपीसीआई के रुपे प्लेटफार्म पर पेश किया गया है। इस कार्ड के साथ 2 लाख और 10 लाख का बीमा कवर भी दिया जा रहा है। 

गांधी मंदिरम, स्मृति वनम –

हाल ही में आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के म्यूनिसिपल पार्क में गांधी मंदिरम स्मृति वनम का निर्माण किया गया है। इसका निर्माण सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने के उद्देश्य से किया गया है। इस पार्क में स्वतंत्रतासेनानियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मूर्तियां भी लगाई गई हैं। 

पंजाब चुनावी शुभंकर ‘शेरा’ –

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने हाल ही में चुनावी शुभंकर शेरा का अनावरण किया है। यह पंजाब की समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। 20 फरवरी 2022 को पंजाब विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। 

मध्यप्रदेश में होगा भारत का पहला जियोलॉजिकल पार्क –

भारत के पहले भूवैज्ञानिक उद्यान के निर्माण की मंजूरी भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा प्रदान कर दी गई है। इसका निर्माण मध्यप्रदेश के जबलपुर के लम्हेटा में किया जाएगा। 35 करोड़ रुपये के निवेश से इसका निर्माण 5 एकड़ जमीन पर किया जाएगा। भूगर्भीय दृष्टि से यह स्थान विश्व के महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है। यूनेस्को ने लम्हेटा को विश्व विरासत सूची में भी स्थान दिया है। 1928 ई. में हेनरी स्लीमैन ने इस क्षेत्र से डायनासोर के जीवाश्म की खोज की थी। ध्यातव्य है कि मध्यप्रदेश का हाई कोर्ट भी जबलपुर में ही है। 

स्पितुक गस्टर फेस्टिवल –

हाल ही में भारतीय केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में स्पितुक गस्टर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। संस्कृति व पारंपरिक विरासत के इस दो दिवसीय उत्सव का आयोजन 30 से 31 जनवरी के बीच किया गया। भक्त हर साल स्पितुक मठ में आते हैं और रंगीन मुखौटा पहन कर नाचते हैं। यह मठ लेह से 8 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है।

सौर परियोजना वित्त पोषण –

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सौर परियोजना के वित्त पोषण को मजबूत करने के लिए टाटा पावर के समाथ समझौता किया है। इसके लिए सूर्य शक्ति सेल नाम से एक समर्पित केंद्रीकृत प्रसंस्करण सेल शुरु किया है। इस सेल को मुम्बई के बैलार्ड एस्टेट में स्थापित किया गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?