डेली करेंट अफेयर्स 3 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

करेंट अफेयर्स 3 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 3 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

रामसर स्थल –

हाल ही में बखिरा वन्यजीव अभयारण्य (उत्तर प्रदेश), और खिजादिया पक्षी अभयारण्य (गुजरात) को भारत में रामसर स्थल के रूप में शामिल किया गया है। बखिरा वन्यजीव अभयारण्य उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले में स्थित है। इसे साल 1980 में स्थापित किया गया था। यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (1972) के तहत संरक्षित है। खिजादिया पक्षी अभयारण्य को 1920 ई. में कच्छ की खाड़ी के तट के पास बनाया गया था। यह देश के पहले समुद्री राष्ट्रीय उद्यान (जामनगर) का हिस्सा है। यह गुजरात का चौथा स्थल है जिसे रामसर स्थल के रूप में शामिल किया गया है। इससे पहले गुजरात के नालसरोवर पक्षी अभयारण्य, थोल वन्यजीव अभयारण्य, और वाधवाना आर्द्रभूमि को रामसर स्थलों की सूची में शामिल किये जा चुके हैं। इसी के साथ भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या 49 हो गई है।

हाइड्रोजन चलित फ्लाइंग वोट –

दुबई दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली फ्लाइंग वोट ‘द जेट’ लांच करने जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात की द जेट जीरोइमिशन ने इसके लांच की घोषणा की है। इसमें 8-12 यात्री बैठ सकते हैं। इसे पानी के ऊपर शांति से उड़ने के लिए बनाया गया है। 

राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम –

केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम की स्थापना की है। सरकार ने इसकी स्थापना भूमि व गैर प्रमुख सम्पत्तियों के मुद्रीकरण हेतु की है। निगम की प्रारंभिक शेयर पूंजी 5000 करोड़ रुपये और सब्सक्राइब्ड शेयर पूंजी 150 करोड़ रुपये होगी। इसकी स्थापना बजट घोषणा के अनुसार की जा रही है। 

डॉ. मदनमोहन त्रिपाठी बने NIELIT के अध्यक्ष –

हाल ही में डॉ. मदनमोहन को National Institute of Electronics and Information Technology (NIELIT) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। इससे पहले डॉ. त्रिपाठी दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। NIELIT भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय है। 

गेम डेवलपर बंगी इंक को सोनी ने खरीदा –

सोनी ग्रुप कॉर्प ने डेस्टिनी गेम डेवलपर बंगी इंक को हाल ही में 3.6 बिलयन डॉलर में खरीदने की घोषणा की है। यह सोनी का जनवरी माह का तीसरा महत्वपूर्ण गेम अधिग्रहण है। 

तोरग्या महोत्सव –

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के आदिवासी समुदाय मोनपा ने यह तीन दिवसीय उत्सव मनाया। इसका आयोजन तवांग मठ में किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?