डेली करेंट अफेयर्स 4 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 4 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 4 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विश्व कैंसर दिवस –

हर साल 4 फरवरी को दुनिया भर में विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इसे हर साल अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘क्लोज द् केयर गैप’ रखी गई।

स्कार्पियन पनडुब्बी ‘वगीर’ –

यह फ्रांसीसी डिजाइन स्कार्पियन श्रेणी की 6 पनडुब्बियों में से पांचवीं है। इसे हाल ही में अपने पहले समुद्री परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसे भारतीय नौसेना को सौंपने से पूर्व इसका परीक्षण किया जाएगा। इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया। 

श्रीनिवास मूर्ति –

भारत के विरिष्ठ वैज्ञानिक श्रीनिवास मूर्ति को हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला का निदेशक नियुक्त किया गया है। साल 1987 में ये इस प्रयोगशाला में सम्मिलित हुए थे।

शार्ट फिल्म ‘स्ट्रीट स्टूडेंट’ –

हाल ही में तेलुगू शार्ट फिल्म स्ट्रीट स्टूडेंट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित लघु फिल्म पुरस्कार प्रतियोगिता जीती। इसे 2 लाख रुपये के प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। यह फिल्म शिक्षा के अधिकार को लेकर समाज के लिए एक संदेश प्रस्तुत करती है। वहीं 1.5 लाख रुपये का द्वितीय पुरस्कार रोमी मैतेई के ‘करफ्यू’ को प्राप्त हुआ।

INDIA, That is Bharat –

जे. साई दीपक द्वारा लिखित ‘इंडिया, दैट इज भारत : कॉलोनियलिटी, सिविलाइजेशन, कॉन्सटिट्यूशन’ एक पुस्तक श्रंखला है। जिसका पहला भाग 15 अगस्त 2021 को जारी किया गया था। इसका दूसरा भाग इस साल जून में लांच किया जाएगा। इसके बाद इसका तीसरा व अंतिम भाग जून 2023 में लांच होगा। इसे ब्लूम्सबरी इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस पुस्तक का पहला भाग भारत पर यूरोपीय औपनिवेशिक चेतना के प्रभाव की जांच करता है। 

लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द् ईयर अवार्ड –

भारत के टोक्यो गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को हाल ही में इस अवार्ड के लिए नामित किया गया है। इस अवार्ड के लिए 5 अन्य नामित हस्ती हैं – डेनियल मेदवेदेव (आस्ट्रेलिया), एम्मा रादुकानू (ब्रिटेन), एरियन टिटमस (आस्ट्रेलिया), पेड्रि (बार्सिलोना, स्पेन), यूलिमार रोजर (वेनेजुएला)। 

ICC Spirit of Cricket Award 2021 –

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेरियल मिशेल को आईसीसी ने इस अवार्ड के लिए चुना है। यह अवार्ड खेल की भावना को कायम रखने के लिए किये गए सर्वोच्च कार्य हेतु खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है। यह अवार्ड जीतने वाले ये न्यूजीलैंड के चौथे खिलाड़ी हैं। इनसे पहले यह अवार्ड डेनियल विटोरी, ब्रेंडन मैकुलम, और केन विलियमसन को प्राप्त हो चुका है। 

परम प्रवेगा –

भारत के सुपर कम्प्यूटर्स में से एक परम प्रवेगा को हाल ही में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंग्लुरु में चालू किया गया है। यह किसी भारतीय शिक्षण संस्थान का अब तक का सबसे बड़ा सुपर कम्प्यूटर है। इसकी गणना करने की क्षणता 3.3 पेटाफ्लॉप्स है। इसे राष्ट्रीय सुपर कम्प्यूटिंग मिशन के तहत सीडैक द्वारा विकसित किया गया है।

भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना अमेरिका –

अमेरिका साल 2021 में भारत के साथ 112.3 बिलियन डॉलर के साथ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है। इसके बाद चीन का नंबर आता है। चीन ने साल 2021 में भारत के साथ 110.4 अरब डॉलर का व्यापार किया। इससे पूर्व 2020 में चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था। अमेरिका व चीन के बाद भारत के शीर्ष व्यापार भागीदार देश क्रमशः यूएई, संऊदी अरब, स्विजरलैंड, हांगकांग, सिंगापुर इत्यादि हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?