डेली करेंट अफेयर्स 5 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 5 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 5 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

जेन्स स्टोलटेनबर्ग –

नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग को नार्वे के केंद्रीय बैंक के अगले प्रमुख के रूप में चुना गया है। वे साल के अंत में इस पद पर विराजमान होंगे। उन्होंने बताया है कि वे अक्टूबर में अपने कार्यकाल तक नाटो के प्रमुख पद पर बने रहेंगे। रूस और पश्चिम के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस नियुक्ति की घोषणा की गई है। दरअसल कुछ समय से चल रहे विवाद के कारण यू्क्रेन पर रूसी हमले का खतरा मंडरा रहा है। 

इंडिगो के नए एमडी बने राहुल भाटिया –

इंडिगो एयरलाइंस ने अपने सह-संस्थापक व प्रमोटर राहुल भाटिया को तत्काल प्रभाव से कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाया है। ये इंडिगो के पहले प्रबंध निदेशक हैं। इससे पहले इंडिगो का कोई एमडी नहीं था। इंडिगो के सीईओ रोनोजॉय दत्ता हैं। 

फिल्म अभिनेता रमेश देव का निधन –

हिन्दी व मराठी फिल्मों के अभिनेता रमेश देव का हाल ही में हॉर्ट अटैक से 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। ये 450 से ज्यादा हिन्दी व मराठी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। ये कई विज्ञापनों व नाटकों में भी कार्य कर चुके हैं। इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुवात साल 1951 में मराठी फिल्म ‘पटलाची पोर’ से की।

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तरप्रदेश की झांकी सर्वश्रेष्ठ –

साल 2022 में 26 जनवरी की परेड में 12 राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों ने भाग लिया। इनमें उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। उत्तर प्रदेश की झाँकी का विषय ‘एक जिला, एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ था। झांकियों में दूसरा स्थान कर्नाटक को और तीसरा स्थान मेघालय को मिला।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?