डेली करेंट अफेयर्स 6 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 6 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 6 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

लता मंगेशकर का निधन

भारतीय गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी 2022 को 92 वर्ष की आयु में मुम्बई, महाराष्ट्र में निधन हो गया। इनका किरदार तमाम तरह की उपलब्धियों से भरा हुआ है। उन्हें श्रद्धांजलि देने अमिताभ बच्चन, अनुमप खेर, संजय लीला भंसाली, जावेद अख्तर, श्रद्धा कपूर जैसे बहुत से फिल्मी सितारे उनके घर पहुँचे। इनके निधन पर सरकार ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इनका जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर, मध्यप्रदेश (ब्रिटिश भारत) में हुआ था। ये अब तक 20 से अधिक भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गा चुकी हैं। ये अब तक एकमात्र ऐसी जीवित व्यक्ति थीं जिनके नाम पर अवार्ड दिया जाता था। इन्होंने पहली बार वसंग जोगलेकर द्वारा निर्देशित फिल्म कीर्ती हसाल के लिए गाया। परंतु इनके पिता नहीं चाहते थे कि ये गायें। इसलिए इनके इस गाने को फिल्म से निकाल दिया गया। परंतु इनके मात्र 13 साल के होने पर ही इनके पिता की मृत्यु हो गई। तब इन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ी और बेहद संघर्ष करना पड़ा। इन्हें अभिनय पसंद नहीं था। फिर भी जरूरत के लिए इन्होंने कुछ हिन्दी व मराठी फिल्मों में काम किया। 1942 ई. में आयी ‘पाहिली मंगलागौर’ अभिनेत्री के रूप में इनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद इन्होंने बहुत सी फिल्मों मे अभिनय किया। इन्हें साल 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इससे पहले 1969 ई. में पद्म भूषण से, 1989 ई. में दादासाहेब फाल्के अवार्ड से, 1999 ई. में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 2001 में महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया गया। इन्हें साल 2006 में फ्रांस के प्रतिष्ठित सम्मान ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ द् लीजियन ऑफ हॉनर’ से सम्मानित किया गया था। इन्हें 1999 से 2005 तक कला क्षेत्र से राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा सदस्य भी नामित किया गया। इनके पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर और माता का नाम शेवन्ती मंगेशकर था। इनके पिता शास्त्रीय गायक थे। लता जी अपने माता पिता की सबसे बड़ी पुत्री थीं। लता जी की तीन बहनें मीना खाड़ेकर, आशा भोसले, ऊषा मंगेशकर और एक भाई हृदयनाथ मंगेशकर है। ये सभी भाई बहन संगीत के क्षेत्र से जुड़े। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?