करेंट अफेयर्स 1 जनवरी 2022

करेंट अफेयर्स 1 जनवरी 2022 (current affairs 1 january-2022) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम –

हाल ही में सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण (प्रत्यक्ष बिक्री) नियम 2021 को अधिसूचित किया है। 

अनुपम रे –

जेनेवा में होने वाले निशस्त्रीकरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भारत के नए राजदूत बनेंगे अनुपम रे। इन्हें इस पद पर भारत के अगले स्थाई प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। इस पद पर ये पंकज शर्मा का स्थान लेंगे। रे 1994 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। ये वर्तमान में दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वहीं पंकज शर्मा को मैक्सिको में भारत का अगला राजदूत नियुक्त कर दिया गया है।

ग्राम उजाला कार्यक्रम –

ग्राम उजाला कार्यक्रम केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत साधरण बल्बों के बदले मात्र 10 रुपये में LED बल्ब 3 साल की गारंटी के साथ दिये जा रहे हैं। हाल ही में CESL ने 50 लाख बल्ब वितरित करने की उपलब्धि प्राप्त कर ली है।

वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन –

उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन कर दिया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर चुकी है। फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट कर चुकी है। 

पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा नीति का किया अनावरण –

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ने हाल ही में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति का अनावरण किया है। इसमें आर्थिक प्रगति को राष्ट्रीय सुरक्षा के केंद्र में रखने की बात पर जोर दिया गया है। यह नीति 2022-26 के लिए बनाई गई है।

रॉस टेलर ने की संन्यास की घोषणा –

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रॉस टेलर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। ये अपनी अंतिम पारी बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे। ये सभी तीन प्रारूपों में न्यूजीलैंड के लिए 100 से अधिक मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?