करेंट अफेयर्स 2 जनवरी 2022

करेंट अफेयर्स 2 जनवरी 2022 (Current affairs 2 january 2022) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी –

यह यूनिवर्सिटी मेरठ के सरधना में करीब 92 एकड़ भूमि पर 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रही है। इसमें खिलाड़ियों के विकास व प्रशिक्षण से संबंधित सभी सुविधाएं होंगी। इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज रखी गई। यह उत्तर प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय होगा। इसका नामकरण हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया गया है। विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर मेजर ध्यानचंद की एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसकी विभिन्न बिल्डिंग्स की डिजाइन स्पोर्स्ट व टेम्पल थीम को मिलाकर बनाई जाएगी। इस विश्वविद्यालय में 1080 खिलाड़ियों के शिक्षण व प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। इनमें 540 पुरुष व 540 महिलाएं होंगी।

KSLV -2 नूरी रॉकेट

हाल ही में दक्षिण कोरिया ने अपना पहला स्वदेशी स्पेस लांच व्हीकल शुरु किया है। परंतु एक ढीले हीलियम टैंक के कारण यह विफल हो गया। इसके सभी तीन चरणों ने कार्य किया। यह 700 किलोमीटर की ऊँचाई तक ले जाया गया। 1.5 टन पेलोड सफलतापूर्वक अलग किया गया। परंतु इसका तीसरा चरण विफल रहा। क्योंकि इंजन ने निर्धारित समय से 46 सेकेंड पहले ही कार्य करना बंद कर दिया। 

Better Health Smoke Free

यूनाइटेड किंगडम ने Better Health Smoke Free अभियान की शुरुवात की है। यह पहल युवाओं पर वयस्कों के धूम्रपान करने के प्रभाव पर प्रकाश डालती है। इस अभियान के तहत लोगों को धूम्रपान न करने के लिए आग्रह किया गया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने भी 2030 तक देश को धूम्रपान मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

विपक्षियों के साथ नई कैबिनेट –

हाल ही में कुवैत ने एक नई कैबिनेट का गठन किया है। इसमें एक नए वित्त मंत्री और तीन विपक्षी सांसद सम्मिलित हैं। इस कैबिनेट में एक महिला मंत्री को भी शामिल किया गया है। वैसे आम तौर पर अधिकांश देश सत्ता पक्ष के सांसदों को लेकर ही कैबिनेट का गठन करते हैं। परंतु कुवैत ने विपक्ष को लेकर यह बड़ी पहल की है। वर्तमान में अल-खालिद अल-सबाह कुवैत के प्रधानमंत्री हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?