करेंट अफेयर्स 31 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 31 दिसंबर 2021 (current affairs 31 december 2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स –

देश से ड्रग्स को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने हाल ही में सभी राज्यों को अपने क्षेत्रों के लिए एक नारकोटिक्स टास्क फोर्स गठित व अधिसूचित करने के लिए कहा है। यह फोर्स राज्य स्तर पर नार्को समन्वय केंद्र सचिवालय के रूप में काम करेगी। भारत में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

संजय अरोड़ा –

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक संजय अरोड़ा सशस्त्र सीमा बल (SSB) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। SSB महानिदेशक कुमार राजेश चंद्र आज 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संजय अरोड़ा 1998 बैच के तमिलनाडु कैडर के अधिकारी हैं। इन्हें अगस्त में आईटीबीपी महानिदेशक नियुक्त किया गया था। इसके बाद 1 सितंबर को इन्होंने भारत-चीन लाइन ऑफ कंट्रोल सुरक्षा बल का कार्यभार संभाला था।  

फ्रोजन टार्डिग्रेड –

हाल ही में चर्चा में रहा Frozen Tardigrade एक बहुकोशिकीय सूक्ष्म जीव है। क्रिप्टोबायोसिस के रूप में ज्ञात जीवन की गुप्त अवस्था में होने के कारण यह जीव अत्यधिक भौतिक रासायनिक स्थितियों को सहन कर सकता है। 

Corbevax –

ह्यूस्टन कोविड वैक्सीन Corbevax को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत में प्रयोग के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। 

ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक का नया सदस्य बना मिश्र –

मिश्र से पहले सितंबर 2021 में बांग्लादेश, यूएई, उरुग्वे इसके तीन नए सदस्य बने थे। अब मिश्र न्यू डेवलपमेंट का चौथा नया सदस्य बन गया है। इसके साथ ही अब इस बैंक के कुल 9 सदस्य देश हो गए हैं। बैंक की स्थापना 15 जुलाई 2014 को हुई और इसका मुख्यालय चीन के शंघाई में है।

साहिबज़ादा दिवस – 

हाल ही में उत्तर प्रदेश यह दिवस मनाने वाला पहला राज्य बन गया है। इसे गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों की शहादत की स्मृति में मनाने का निर्णय किया गया है।

इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक के MD बने वासुदेवन – 

वासुदेवन पठानी नरसिमह्न को एक बार फिर इक्विटी स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने अपना प्रबंध निदेशक व CEO नियुक्त किया है। इन्हें इस पद पर 23 जुलाई 2022 से 22 जिलाई 2025 तक तीन सालों के लिए नियुक्त किया गया है। इसकी स्थापना 2016 में की गई और मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु में है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 –

विभिन्न भाषाओं में साहित्य अकादमी ने साल 2021 के लिए अपने साहित्य अकादमी पुरस्कार, युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा कर दी है। मुख्य साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता को एक लाख रुपये, एक शॉल, एक उत्कीर्ण प्लेट दी जाएगी। इस साल 2021 में 20 भाषाओं के लिए प्रदान किया जाएगा।

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 विजेता –

  1. दया प्रकाश सिन्हा – हिन्दी
  2. नमिता गोखले – अंग्रेजी
  3. विन्देश्वरी प्रसाद मिश्र ‘विनय’ – संस्कृत
  4. अनुराधा शर्मा पुजारी – असमिया
  5. खालिद हुसैन – पंजाबी
  6. ब्रत्या बसु – बांग्ला
  7. अम्बाई – तमिल
  8. गोराती वेंकन्ना – तेलुगू
  9. वाली मोहम्मद असीर कश्तवारी – कश्मीरी
  10. डी. एस. नागभूषण – कन्नड़
  11. किरण गुरव – मराठी
  12. मिथेश निर्मोही – राजस्थानी
  13. मवादई गहाई – बोडो
  14. अर्जुन चावला – सिंधी
  15. राज राही – डोगरी
  16. छबीलाल उपाध्याय – नेपाली
  17. संजीव वीरेंकर – कोंकणी
  18. जॉर्ज ओनाक्कूर – मलयालम
  19. हृषिकेश मलिक – उड़िया
  20. निरंजन हांसदा – संताली

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?