करेंट अफेयर्स 30 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 30 दिसंबर 2021 (current affairs 30 december 2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

दुनिया का पहला AI Prosecutor –

चीन ने हाल ही में दुनिया का पहला AI अभियोजक विकसित किया है। यह मशीन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग कर लोगों पर अभियोग चला सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह मशीन 97 प्रतिशत सटीकता के साथ लोगों पर अभियोग चला सकती है। यह मौखिक विवरण पर कार्य करती है। 

महेंद्र प्रताप का निधन –

सात बार के राज्यसभा सांसद व उद्योगपति महेंद्र प्रताप का निधन हो गया है। ये बिहार से सात बार राज्यसभा सांसद और एक बार लोकसभा सांसद भी रहे। ये 1980 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा सांसद चुने गए। ये अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक हैं।

साइके मिशन – 

नासा के इस मिशन को साल 2022 में लांच किये जाने की योजना है। एक धातु समृद्ध क्षुद्रग्रह जिसे साइके भी कहा जाता है, इस मिशन का लक्ष्य है। यह मंगल और बृहस्तपति के बीच मुख्य बेल्ट में स्थित हैं। अभी तक कोई अंतरिक्ष यान इस क्षेत्र का दौरा नहीं कर सका है। 2022 में लांच होने के बाद यह मिशन 2026 में अपने गंतव्य तक पहुँचेगा।

विक्रम मिश्री –

राजनयिक विक्रम मिश्री को हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। ये भारतीय विदेश सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं। ये इससे पहले चीन में तीन साल तक भारतीय राजदूत के रूप में कार्य कर चुके हैं। ये विदेश मंत्रालय के मुख्यालय के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में भी कार्य कर चुके हैं।  

Graded Response Action Plan (GRAP) – 

दिल्ली सरकार कोविड-19 की समस्या से निपटने के लिए हाल ही में इसे लागू करने जा रही है। इसके तहत उद्योग, बाजार, कार्यालय व सार्वजनिक परिवहन इत्यादि को तमाम कारकों के आधार पर प्रतिबंधित किया जाएगा।

सी. पी. गोयल – 

चंद्र प्रकाश गोयल को हाल ही में वन महानिदेशक और विशेष सचिव पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के रूप में नियुक्त किया गया है। ये भारतीन वन सेवा के 1986 बैच के अधिकारी हैं। ये पहले उत्तर प्रदेश के वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक थे। केंद्रीय मंत्रिमण्डल की नियुक्ति समिति ने इनकी नियुक्त को मंजूरी प्रदान कर दी है।

दुनिया का पहला डुअल मोड वाहन –

जापान ने हाल ही में दुनिया का पहला डुएल मोड वाहन शुरु किया है। जापान ने शहर कायो में मिनी बस जैसे एक नए वाहन को शुरु किया है। यह सड़क और रेल की पटरी दोनों पर चल सकता है। इसमें रबर टायर और स्टील के पहिए दोनों ही लगे हैं। इसमें 21 यात्री सफर कर सकते हैं। जहाँ रेल की पटरियों पर इसकी स्पीड 60 और सड़क पर 100 किलोमीटर प्रति घण्टा होगी।

रेणुकाजी बांध परियोजना – 

यह परियोजना भारत में हिमाचल प्रदेश में गिरि नदी पर बनाई जा रही है। इसे बनाने में 6700 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। हाल ही में इस परियोजना की नींव रखी गई है। इस बांध की भण्डारण क्षमता 498 मिलियन क्यूबिक मीटर होगी। यह दिल्ली की पेयजल आवश्यकता के 40 प्रतिशत हिस्से को पूरा करेगी।

इंडिया आउट अभियान –

यह अभियान मालदीव द्वारा चलाया जा रहा है। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने इसका नेतृत्व किया है। हालांकि राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया है। यह अभियान भारत द्वारा मालदीव को सुरक्षा सहयोग प्रदान कर सैन्य उपस्थिति स्थापित करने की कोशिश किये जाने की आशंका पर आधारित है। 

E-RUPI भुगतान समाधान

कर्नाटक राज्य सरकार ने ई-रूपी भुगतान समाधान को लागू करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के साथ समझौता किया है। यह एनपीसीआई द्वारा प्रदान किया गया एक कैशलेस व संपर्करहित भुगतान समाधान है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?