करेंट अफेयर्स 29 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 29 दिसंबर 2021 (current affairs 29 december 2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

आईएनएस केसरी –

हाल ही में भारतीय नौसेना के इस जहाज ने ‘मिशन सागर’ के तहत मोजाम्बिक में 500 टन खाद्य सामग्री सहायतार्थ पहुँचाई। मोजाम्बिक के सशस्त्र बलों को सौंपने वाले दो फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट और आत्मरक्षा उपकरण भी ले के गया। इससे पहले यह जहाज मालदीव, मॉरीशस, सेशल्स, कोमोरोस और माडागास्कर को भी मानवीय व चिकित्सकीय सहायता ले जा चुका है।

सिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम –

हाल ही में रूस ने सिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। इसे थल और नौसेना दोनों लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम है। इसे रूस-यूक्रेन सीमा पर चल रहे तनाव के दौरान लांच किया गया है। इस तनाव के चलते रूस ने यूक्रेन की सीमा पर करीब 1 लाख सैनिक तैनात कर रखे हैं।

पी. एन. पनिक्कर की प्रतिमा –

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के तिरुवनंतपुरम में हाल ही में पी. एन. पनिक्कर की प्रतिमा का अनावरण किया। साक्षरता आंदोलन और पुस्तकालयों को बढ़ावा देने के लिए 1945 ई. में पनिक्कर ने राज्य में ‘ग्रंथशाला संगम’ की शुरुवात की। ये ‘वायचु वलारुका’ (पढ़ें और बढ़ें) के संदेश के लिए प्रसिद्ध थे। इन्होंने साक्षरता आंदोलन को एक लोकप्रिय और सामाजिक-सांस्कृतिक आंदोलन बना दिया।

सोमालिया के प्रधानमंत्री निलंबित –

सोमालिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोहम्मद हुसैन रोबल को निलंबित कर दिया है। इनपर जमीन की चोरी में शामिल होने का आरोप है। वहीं प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पर तख्ता पलट का आरोप लगाया है। 

पीएनबी के नए एमडी और सीईओ बने अतुल कुमार गोयल –

केंद्रीय कैबिनेट ने पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अतुल गोयल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यूको बैंक के एमडी व सीईओ अतुल गोयल 1 फरवरी से पंजाब नेशनल बैंक के सीईओ व एमडी होंगे। इस पद पर वे 31 दिसंबर 2024 तक रहेंगे। इस पद पर वे मल्लिकार्जुन राव की जगह लेंगे। इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप प्रबंध निदेशक सोमाशंकर प्रसाद को यूको बैंक का नया सीईओ व एमडी नियुक्त किया गया है। 

नारंद्रन जोडी कोल्लापन –

ये दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के न्यायाधीश हैं। हाल ही में इन्हें दक्षिण अफ्रीका की सर्वोच्च न्यायाकि पीठ, संवैधानिक न्यायालय का सदस्य बनाया गया है। इस पद पर ये 1 जनवरी 2022 से नियुक्त होंगे। 

PETA : Person of the year –

People for the Ethical Treatment of Animals (PETA) ने साल 2021 के लिए भारतीय फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट को पर्सन ऑफ द् ईयर चुना है। 

इनमारसैट-6 F1

जापान ने हाल ही में तनेगाशिमा सेपेस सेंटर से इस संचार उपग्रह को लांच किया है। इसे पृथ्वी से 35790 किलोमीटर ऊपर भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित होगा। इसका विकास लंदन स्थित कंपनी इनमारसैट ने किया है। इस सैलेटाइट का भार 5470 किलोग्राम है।

ग्लोबल एनवायरनमेंट एण्ड क्लाइमेट एक्शन सिटीजन अवार्ड 2021

सूरत के उद्योगपति विरल सुधीरभाई देसाई ने ग्लोबल एनवायरनमेंट एण्ड क्लाइमेट एक्शन सिटीजन अवार्ड 2021 जीता। ये गुजरात के ग्रीनमैन के नाम से विख्यात हैं। यह अवार्ड जीतने वाले 11 देशों के 28 लोंगों में ये एकमात्र भारतीय हैं।

लखनऊ में ब्रह्मोस निर्माण इकाई का उद्घाटन –

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल की एक निर्माण इकाई की आधारशिला रखी है। साथ ही यहाँ डीआरडीओ रक्षा प्रौद्योगिकी और परीक्षण केंद्र की भी नींव रखी। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?