करेंट अफेयर्स 28 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 28 दिसंबर 2021 (current affairs 28 december 2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

पिलर ऑफ शेम –

यह हांगकांक में स्थित एक स्मारक है। यह बीजिंग के तियानमेन स्क्वायर में मारे गए लोगों की स्मृति में बनाया गया है। हांगकांग विश्वविद्यालय में स्थापित यह आठ मीटर ऊँची एक प्रतिमा है। इस स्मारक में 50 पीड़ित चेहरे व शरीर हैं। जो 1989 में तियानमेन स्क्वायर में चीनी सैनिकों द्वारा मारे गए थे। हाल ही में यह प्रतिमा एक बार फिर चर्चा में आ गई। जब विश्वविद्यालय ने इस प्रतिमा को हटाने के लिए रात भर का ऑपरेशन शुरु किया।

सुशासन सूचकांक 2021 – 

इस प्रशासन सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस सूचकांक में गुजरात शीर्ष स्थान पर है। 

चीन ने पारित किया महिलाओं के अधिकारों व हितों के संरक्षण पर कानून –

चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थाई समिति ने इस कानून पर संशोधन के लिए मसौदे को तैयार किया है। हालांकि यह कानून तीन दशक पुराना है। इसके तहत नियोक्ताओं से नौकरी के विज्ञापन में लिंग वरीयता या महिला आवेदकों से वैवाहिक स्थिति या गर्भावस्था की स्थित जानने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

मीनदम मंजप्पाई योजना –

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन ने हाल ही में यह योजना शुरु की। यह कपड़े के थैलों के प्रचलन को बढ़ाने और प्लास्टिक की थैली के प्रयोग को कम करने से संबंधित है। पीले रंग के कपड़े के थैले या मंजापाई के उपयोग को राज्य में बढ़ावा दिया जाएगा। तमिलनाडु सरकार ने 1 जनवरी 2019 से राज्य में 14 प्रकार के प्लास्टिक के उत्पादों के उत्पादन, भण्डारण, वितरण, परिवहन व उपयोग इत्यादि पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

विश्व तानसेन उत्सव का आयोजन –

विश्व संगीत तानसेन उत्सव के 97वें संस्करण का आयोजन हाल ही में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में किया गया। इस पांच दिवसीय उत्सव का आयोजन 25 से 30 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस समारोह में भारत के साथ विश्व के अन्य देशों के भी कलाकार भाग ले रहे हैं।

राजीव आहूजा बने आरबीएल बैंक के एमडी –

ये वर्तमान में आरबीएल के कार्यकारी निदेशक के तौर पर कार्यरत हैं। बैंक बोर्ड ने अब इन्हें बैंक का अंतरिम प्रबंध निदेशक भी नियुक्त किया है। बैंक ने यह फैसला मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एमडी विश्ववीर आहूजा के तत्काल प्रभाव से छुट्टी लेने के बाद लिया है। आरबीएल बैंक की स्थापना 1943 ई. में हुई थी। इसका मुख्यालय मुम्बई में है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?