करेंट अफेयर्स 27 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 27 दिसंबर 2021 (current affairs 27 december 2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

मोहम्मद बेन सुलायेम –

मोटरस्पोर्ट की विश्व शासकीय इकाई International Automobile Federation ने संयुक्त अरब अमीरात के मो. बेन सुलायेम को अपना अध्यक्ष चुना है। ये इसके पहले गैर यूरोपीय अध्यक्ष हैं। इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल फेडरेशन की स्थापना 20 जून 1904 को हुई थी। इसका मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में है।

सुशीला देवी पुरस्कार 2021 –

अनुकृति उपाध्याय ने अपने उपन्यास कित्सुगी के लिए हाल ही में सुशीला देवी पुरस्कार 2021 जीता। इसे फोर्थ स्टेट प्रिंट द्वारा छापा गया था। यह अवार्ड श्री रतनलाल फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया है।

कमलेश गाँधी –

कमलेश गाँधी को वित्त उद्योग विकास परिषद का नया सह-अध्यक्ष बनाया गया है। श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस ग्रुप के CEO उमेश रेवणकर को भी इसका सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हाल ही में संजय चमरिया (Sanjay Chamria) ने इसके सह-अध्यक्ष और निदेशक के पद से इस्तीफा दिया है।

सीएम डैशबोर्ड तमिलनाडु 360 –

तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई में सीएम डैशबोर्ड निगरानी प्रणाली की शुरुवात की है। यह सीएम को सभी कल्याणकारी योजनाओं को ट्रैक करने में मदद करेगा।

आईएनएस खुकरी –

हाल ही में इस जहाज को सेवामुक्त कर दिया गया। 32 साल के सेवाकाल के बाद इसे सेवामुक्त किया गया है। इसे मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स द्वारा निर्मित किया गया था। इसे 23 अगस्त 1989 को कमीशन किया गया था। कमांडर संजीव भसीन इसके पहले कमांडिंग ऑफिसर थे। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?