करेंट अफेयर्स 26 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 26 दिसंबर 2021 (current-affairs-26-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

जेम्स वेब टेलीस्कोप –

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ‘जेम्स वेब टेलीस्कोप’ नाम से हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा स्पेस टेलीस्कोप लांच किया है। नासा ने इसे यूरोपियन स्पेस एजेंसी की मदद से लांच किया है। इसे तैयार होने में दो दशक से अधिक का समय लगा। इसे बनाने में 10 हजार वैज्ञानिकों का सहयोग लिया गया। यह हबल टेलीस्कोप का स्थान लेगा जो तीस साल से अधिक तक वैज्ञानिकों के लिए कार्यरत रहा।

बेल्जियम बंद करेगा अपने सारे परमाणु ऊर्जा संयंत्र –

बेल्जिय की सरकार ने साल 2025 तक देश के सभी सात परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बंद करने का निर्णय लिया है। इन्हें चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। इस संबंध में बेल्जियम में साल 2003 में एक कानून पारित किया गया था। इसके तहत परमाणु ऊर्जा को धीरे-धीरे पूरी तरह बंद करना अनिवार्य है। हालांकि आधुनिक परमाणु टेक्नालाजी पर काम चलता रहेगा। 

हरभजन सिंह ने की संन्यास की घोषणा –

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। इन्होंने यह घोषणा 41 वर्ष की अवस्था में की है। ये साल 2007 में टी-20 मैच और साल 2011 में एक दिवसीय विश्वकप जीनते वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल में ये मुम्बई इंडियन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं।  

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?