करेंट अफेयर्स 25 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 25 दिसंबर 2021 (current-affairs-25-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

क्रिसमस डे –

25 दिसंबर को मनाया जाने वाला क्रिसमस डे विश्व का सबसे बड़ा त्यौहार है। यह ईसाइयों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। यह ईसा मसीह का जन्मदिवस है। उनका जन्म बेथलेहम में हुआ था। 

राष्ट्रीय सुशासन दिवस –

भारत में 25 दिसंबर को हर साल सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी जी की जन्मतिथि है। इसे मनाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में की गई थी। तभी से हर साल 25 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है। अटल बिहारी वाजपेयी तीन कार्यकाल में भारत के प्रधानमंत्री रहे। 

‘चलो’ मोबाइल एप और स्मार्ट कार्ड –

महाराष्ट्र सरकार ने बस यात्रा के लिए हाल ही में चलो मोबाइल एप और स्मार्ट कार्ड जारी किया है। इसे महाराष्ट्र के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे द्वारा लांच किया गया। इस मोबाइल एप्लीकेशन के 6 साल के रखरखाव के लिए 85 करोड़ रुपये में ठेका दिया गया है। 

शक्ति आपराधिक कानून विधेयक –

हाल ही मे महाराष्ट्र सरकार ने शक्ति आपराधिक कानून विधेयक में संशोधन के लिए एक संयुक्त चयन समिति की सिफारिशों के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इसमें बलात्कार, एसिड अटैक जैसे अपराधों के लिए सजा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।

मदर टेरेसा मैमोरियल अवार्ड –

पद्मभूषण से सम्मानित भारतीय पर्यावर्णविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को हाल ही में इस बार के मदर टैरेसा मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड हर साल हार्मनी फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है। 

अनाहत सिंह –

भारत की अनाहत सिंह ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया में आयोजित जूनियर यूएस ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट की अंडर 15 श्रेणी में जीत हासिल की। यह टूर्नामेंट जीतने वाली ये पहली भारतीय महिला हैं। 

हाथियों की मौत का आंकड़ा –

हाल ही में केंद्रीय वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा हाथियों की मौत का आंकड़ा जारी किया गया है। इसके अनुसार साल 2009 से 2019 तक भारत में बिजली के झटकों से कुल 600 हाथियों की मौत हो गई। इस तरह हुई मौतों के मामलें में ओडिशा शीर्ष पर है। इनमें से 117 हाथियों की मौत सिर्फ ओडिशा राज्य में ही हुई है। इसके बाद 116 मौतें कर्नाटक में, 105 असम में हुईं। 

सिल्वरलाइन –

केरल राज्य में सिल्वरलाइन नाम से एक सेमी हाईस्पीड रेलवे परियोजना बनाई जा रही है। इसके तहत राज्य के उत्तरी व दक्षिणी हिस्सों के बीच 200 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार वाली ट्रेन चलाई चाएंगी। हालांकि इस परियोजना के विरुद्ध प्रदेश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस परियोजना की अनुमत लागत 63,940 करोड़ रुपये है। इसे साल 2025 तक पूरा करना है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?