करेंट अफेयर्स 24 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 24 दिसंबर 2021 (current-affairs-24-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस – 

भारत में National Consumer Rights Day हर साल 24 दिसंबर को मनाया जाता है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 को इसी तिथि पर राष्ट्रपति की सहमति मिली थी। इसके बाद 2019 में इस अधिनियम में संशोधन किया गया था। ध्यान रहे विश्व उपभोक्ता दिवस हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है।

नेशनल ऑक्सीजन स्टीवर्डशिप प्रोग्राम –

केंद्र सरकार ने मेडिकल ऑक्सीजन की बर्बादी को रोकने के उद्देश्य से हाल ही में इस प्रोग्राम की शुरुवात की है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके तहत देश के हर जिले में एक ऑक्सीजन स्टीवर्ड की पहचान कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही ऑक्सीजन के स्टॉक की जानकारी के लिए ऑक्सीकेयर नाम से एक डैशबोर्ड भी स्थापित किया जाएगा।

वर्नाक्यूलर इनोवेशन प्रोग्राम –

नीति आयोग और अटल इनोवेशन मिशन ने इस प्रोग्राम को लांच किया है। ये 22 भाषाओं में उद्यमियों को इनोवेटिव इकोसिस्टम तक पहुँच बनाने में सक्षम बनाएगा। 

‘जेड’ खनिज –

यह आभूषणों में इस्तेमाल होने वाला हरे रंग का पदार्थ होता है। इसका सबसे बड़ा उत्पादक देश म्यांमार है। हाल ही में म्यामार की एक जेड खदान भूस्खलन की चपेट में आ गई। इसमें 100 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका है और एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

डिजिटल इनोवेशन ऑफ द् ईयर –

ओ. पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने हाल ही में टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया अवार्ड्स 2021 में डिजिटल इनोवेशन ऑफ द् ईयर अवार्ड जीता। यह इस अवार्ड के लिए चुना गया एकमात्र भारतीय विश्वविद्यालय है। 

एस – 400 वायु रक्षा प्रणाली

भारतीय वायु सेना ने पंजाब में पहली एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को तैनात किया है। इस प्रणाली का अनुबंध भारत ने रूस के साथ 35000 करोड़ रुपये में किया था। यह 400 किलोमीटर तक के हवाई खतरे से निपटने के लिए पांच स्क्वाड्रन प्रदान करेगा। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?