करेंट अफेयर्स 10 जनवरी 2022

करेंट अफेयर्स 10 जनवरी 2022 (current affairs 10 january 2022) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विश्व हिन्दी दिवस –

हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसे साल 2006 से हर साल मनाया जा रहा है। इससे पहले 10 जनवरी 1975 को भारत की तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा पहले विश्व हिन्दी सम्मेलन का उद्घाटन किया गया था। पहले विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन नागपुर (महाराष्ट्र) में किया गया था। इसमें 30 देशों के कुल 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इसके बाद 10 जनवरी 2006 से भारत के तात्कालिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा इस दिवस को मनाने की शुरुवात की गई।

नवरंग सैनी –

भारत सरकार ने नवरंग सैनी का  Insolvency and Bankruptcy Board of India के अंतरिम प्रमुख के रूप में कार्यकाल बढ़ा दिया है। इनका कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया गया है। इस पद पर इन्हें 30 सितंबर 2021 को एम. एस. साहू की सेवानिवृत्ति के बाद नियुक्त किया गया था। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 2016 को की गई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। 

Student Startup and Innovation Policy 2.0 

हाल ही में गुजरात ने यह पॉलिसी लांच की है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने शेक्षणिक संस्थानों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में यह पॉलिसी लांच की है। स्कूली छात्रों को नवाचार में आर्थिक रूप से सहायता करना इसका प्रमुख उद्देश्य है। इस पॉलिसी को अगले 5 साल तक मार्च 2027 तक लागू किया जाएगा।

विस्तारित उत्पादक जिम्मेदारी पर केंद्र के दिशानिर्देश –

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय ने हाल ही में बेकार टायर के लिए विस्तारित उत्पादक जिम्मेदारी पर दिशानिर्देश जारी किये हैं। दरअसल हर साल भारत द्वारा 2 लाख 75 हजार के करीब खराब टायर फेंक दिये जाते हैं। देश के लिए इससे संबंधित कोई व्यापक योजना अब तक नहीं थी। विस्तारित उत्पादक जम्मेदारी से तात्पर्य है कि पर्यावरणीय आधार पर बेकार टायरों के सुरक्षित प्रबंधन को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी टायर निर्माता कंपनी की होगी।

निर्भया कढ़ी अभियान –

हाल ही में उडीसा राज्य में इस अभियान की शुरुवात की गई है। ये अभियान राज्य के जंगम जिले में शुरु किया गया है। जिला प्रशासन ने इस अभियान के माध्यम से एक लाख से अधिक किशोर व किशोरियों की काउंसलिंग की। साथ ही 450 से अधिक बाल विवाहों को भी रोका।

उजाला कार्यक्रम –

इस कार्यक्रम को साल 2015 में शुरु किया गया था। विद्युत मंत्रालय के उजाला कार्यक्रम ने एलईडी बल्बों के वितरण के 7 साल पूरे कर लिये हैं। इसके तहत देश भर में 36 करोड़ से अधिक बल्बों का वितरण किया गया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?