करेंट अफेयर्स 11 जनवरी 2022

करेंट अफेयर्स 11 जनवरी 2022 (current affairs 11 january 2022) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

उत्तर प्रदेश ने घोषित किये चार राजस्व गाँव –

उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल सीमा पर स्थित चार गाँवों को राजस्व गाँवों के रूप में घोषित किया है। बहराइच के जिलाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है। ये सभीं गाँव वंतांगिया समुदाय के हैं। वंतांगिया लोग ब्रिटिश काल के दौरान पेंड़ लगाने के लिए म्यांमार से लाए गए थे। इन चार गाँवों में 225 परिवार हैं जिनमें 1500 से अधिक सदस्य हैं। 

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट –

चेन्नई हवाई अड्डे को On Time प्रदर्शन के लिए साल 2021 की वैश्विक सूची में 8वें स्थान पर रखा गया है। समय पर प्रस्थान सुनिश्चित करने वाले टॉप-10 हवाई अड्डों की सूची में इसे 8वें स्थान पर रखा गया है। इस संबंध में सीरियम संगठन द्वारा समीक्षा किये जाने के बाद इसे यह स्थान प्राप्त हुआ है। चेन्नई हवाई अड्डे ने घरेलू ट्रैफिक में 80 फीसदी की रिकवरी की। इस सूची के टॉप-10 हवाई अड्डों में संयुक्त राज्य का मियामी हवाई अड्डा शीर्ष पर है। 

भरत सुब्रमण्यम –

भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने तमिलनाडु के भरत सुब्रमण्यम। 

विशेष सुरक्षा समूह अधिनियम 1988 –

इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद संसद द्वारा इस अधिनियम को पारित किया गया। इस अधिनियम का उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने के लिए संघ के एक सशस्त्र बल की व्यवस्था करना है। राजीव गाँधी की हत्या के बाद इसे पूर्व प्रधानमंत्रियों व उनके परिवारों तक के लिए बढ़ा दिया गया।

केवड़िया रेलवे स्टेशन का नाम बदला –

गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित केवड़िया स्टेशन काम बदलकर रेल मंत्रालय ने एकतानगर रेलवे स्टेशन कर दिया है। यह स्टेशन वडोदरा डिवीजन के अंतर्गत आता है। यह स्टेशन स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के निकट पड़ता है। यहाँ आने वाले पर्यटक इसी स्टेशन से आते हैं।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की बैठक –

हाल ही में हुई राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की 19वीं बैठक की अध्यक्षता भूपेंद्र यादव ने की। वर्तमान में भारत में कुल 51 टाइगर रिजर्व हैं। केंद्र ने भारत से विलुप्त हो चुके चीते व बिल्ली की 7 प्रजातियों के पुनरुत्पादन, सुरक्षा व संरक्षण की भी योजना बनाई है। देश के 14 टाइगर रिजर्व्स को वैश्विक संरक्षण सुनिश्चित बाघ मानकों की मान्यता भी प्राप्त हुई है।

प्रधानमंत्री जन धन खाता –

इस योजना के तहत जमा राशि का आंकड़ा हाल ही में 1.5 लाख करोड़ के पार पहुँच गया है। इस योजना के तहत अब तक कुल  44.23 करोड़ बैंक खाते खोले जा चुके हैं। साथ ही इस योजना के तहत 31.28 करोड़ लोगों को डेबिट कार्ड भी जारी किये जा चुके हैं।

Asian Infrastructure Investment Bank –

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को इशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक ने अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह एक वित्तपोषण संस्थान है, जिसने तीन साल के लिए उर्जित पटेल की नियुक्ति की है। ये बैंक के पांच उपाध्यक्षों में से एक होंगे। इस पद पर ये डी. जे. पांडियन का स्थान लेंगे। बैंक का मुख्यालय चीन के बीजिंग में है। इसकी स्थापना 16 जनवरी 2016 को हुई थी। वर्तमान में जिन लिकुन इसके अध्यक्ष हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?