करेंट अफेयर्स 12 जनवरी 2022

करेंट अफेयर्स 12 जनवरी 2022 (current affairs 12 january-2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राष्ट्रीय युवा दिवस –

भारत में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इसे स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 ई. को हुआ था। देश के छात्रों के जीवन मे विवेकानंद के जीवन, विचार व दर्शन के बार में जानने व प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इसे मनाया जाता है। इस साल 2022 में राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम ‘यह सब दिमाग में है’ (It’s all in my mind) रखी गई है। विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का निर्णय 1984 में लिया गया था। इसे पहली बार साल 1984 में मनाया गया था।

मिशन अमानत –

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के खोए हुए सामान को ट्रैक करने के लिए हाल ही में मिशन अमानत को लांच किया है। इसके तहत खोए गए सामान का फोटो और विवरण जोनल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://wr.indianrailways.gov.in/ पर एपलोड किया जाएगा।

ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के नौसैनिक संस्करण का परीक्षण – 

डीआरडीओ ने ब्रह्मोंस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के समुद्री संस्करण का हाल ही में सफल परीक्षण किया है। इसे भारतीय नौसेना के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस विशाखापट्टनम से लांच किया गया। यह 2.8 मैक की गति से निशाना लगाने में सक्षम मिसाइल है।

वुल्फ ज्वालामुखी – 

यह प्रशांत महासागर में स्थित गैलापागोस द्वीप समूह पर स्थित एक ज्वालमुखी है। इसे Mount Whiton के भी नाम से जाना जाता है। हाल ही में हुए ज्वालामुखी विस्फोट के कारण यह चर्चा में रहा। यह द्वीप इक्वाडोर प्रांत का हिस्सा है।

मिशन ओलंपिक सेल ने 10 एथलीटों को जोड़ा टॉप सूची में –

इन एथलीटों को लक्ष्य ओलंपिक पोडियम के तहत सहायता प्रदान की जाएगी। अब इस योजना के तहत एथलीटों की कुल संख्या 301 हो गई है। जिसमें 107 खिलाड़ी कोर ग्रुप में और 294 खिलाड़ी विकास समूह में शामिल किये गए हैं। यह योजना युवा मामले और खेल मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसे सितंबर 2014 में शुरु किया गया था और अप्रैल 2018 में नया रूप दिया गया।

पियरे ओलिवियर गौरींचस –

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रोकोष ने फ्रांस के अर्थशास्त्री पियरे ओलिवियर को अपना अगला मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है। इस पद पर ये गीता गोपीनाथ का स्थान लेंगे। इस पद पर पियरे का कार्यकाल 21 जनवरी 2022 से प्रारंभ होगा। ये आईएमएफ के पहले उप प्रबंध निदेशक होंगे। इस पद पर पहले इन्हें अंशकालिक आधार पर शामिल किया जाएगा। बाद में 1 अप्रैल 2022 से पूर्णकालिक प्रमुख की भूमिका में स्थापित होंगे। अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष की स्थापना 27 दिसंबर 1945 को हुई थी। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. में है। वर्तमान में इसके सदस्यों की संख्या 190 है। IMF की वर्तमान प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा है।

क्रिस मॉरिस ने की संन्यास की घोषणा –

दक्षिण अफ्रीका के ऑल राउंडर क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। ये दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए 4 टेस्ट मैच, 23 टी-20 मैच, और 42 वनडे मैच खेल चुके हैं। इन्होंने साल 2016 के अन्त में टेस्ट मैच में पदार्पण किया था। फरवरी 2021 में ये आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बने। इसके अतिरिक्त ये चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के लिए भी खेल चुके हैं।

डेविड सासोली का निधन –

यूरोपीय संसद के अध्यक्ष  डेविड सासाली का हाल ही में निधन हो गया है। उनका निधन इस पद पर रहते हुए ही हुआ है। साल 2009 में इन्हें यूरोपीय संसद का सदस्य चुना गया था। जुलाई 2014 में इन्हें यूरोपीय संसद का उपाध्यक्ष चुना गया। इन्हें इस पद पर जुलाई 2019 में नियुक्त किया गया था। यूरोपीय संसद का मुख्यालय स्ट्रांसबर्ग, फ्रांस में है।

12वें भारतरत्न डॉ. अम्बेडकर पुरस्कार 2022 –

हाल ही में बजरंगी भाईजान फेम एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगतसिंह कोश्यारी ने उन्हें यह सम्मान दिया। सरकार द्वारा इस समारोह का आयोजन आने वाले गणतंत्र दिवस के एक भाग के रूप में किया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?