करेंट अफेयर्स 13 जनवरी 2022

करेंट अफेयर्स 13 जनवरी 2022 (current affairs 13 january 2022) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 –

इस रिपोर्ट को साल 2022 की पहली तिमाही के लिए जारी किया गया है। इस इंडेक्स में विश्व के 111 देशों को शामिल किया गया है। भारत इस रिपोर्ट में 83 वें स्थान पर है। पिछली रिपोर्ट में भारत विश्व के 116 देशों में 90वें स्थान पर था। इस सूची के अनुसार भारतीय पासपोर्ट के पास 60 गंतव्यों तक बिना वीजा के पहुँच है। आर्मेनिया व ओमान दो नवीनतम स्थल हैं जहाँ भारतीय पासपोर्टधारक बिना वीजा के जा सकते हैं। जापान व सिंगापुर इस सइंडेक्स में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पाने वाले दो देश हैं। इन दो देशों के पासपोर्टधारक विश्व के 192 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इस इंडेक्स मे सबसे कमजोर स्थिति अफगानिस्तान की है। अफगानिस्तान के वीजाधारक सिर्फ 26 देशों में ही वीजा मुक्त घूम सकते हैं।

नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल –

हाल ही में असम की राजधानी गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के 9वें संस्करण का समापन किया गया। उत्तर-पूर्व क्षेत्र की वाणिज्यिक व पर्यटन क्षमता को बढ़ाने व उजागर करने के उद्देश्य से यह उत्सव आयोजित किया जाता है। इसका आयोजन संगीत व नृत्य के माध्यम से कार्निवल के रूप में किया जाता है। 

टाटा समूह ने VIVO को IPL टाइटल प्रायोजक बनाया –

भारतीय दिग्गज टाटा समूह ने चीन की मोबाईल निर्माता कंपनी वीवो को IPL शीर्षक प्रायोजक के रूप में बदल दिया है। वीवो को 2022-23 के लिए टाइटल प्रायोजक बनाया गया है। इसके लिए कंपनी को 300 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। 

कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने अलीखान स्माइलोव –

इन्हें राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायव द्वारा 11 जनवरी को नामित किया गया था। संसद ने सर्वसम्मत से प्रधानमंत्री पद पर इनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे पहल ये 2018 से 2020 तक देश के वित्त मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। ये 2019 में कैबिनेट में पहले उप-प्रधानमंत्री बने।

इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2021 

200 से अधिक प्रतिभागियों के साथ हाल ही में भारत कौशल 2021 प्रतियोगिता का समापन हुआ। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसमे कुल 270 विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिनमें 61 स्वर्ण, 77 रजत, 53 कांस्य और 79 उत्कृष्टता पदक शामिल हैं। इसमें भारत के 26 राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों ने भाग लिया। इस साल ओडिशा 51 पदकों के साथ इस प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहा। ओडिशा ने 10 स्वर्ण, 18 रजत, 9 कांस्य, और 14 उत्कृष्टा पदक जीते। महाराष्ट्र 30 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?