करेंट अफेयर्स 14 जनवरी 2022

करेंट अफेयर्स 14 जनवरी 2022 ( current affairs 14 january 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

Gateway to Hell –

हाल ही में चर्चा में रहा दरवाजा गैस क्रेटर जिसे गेटवे टू हैल भी कहा जाता है। यह तुर्कमेनिस्तान में राजधानी अश्गाबात से 260 किलोमीटर दूर काराकुम रेगिस्तान में स्थित एक विशाल प्राकृतिक गैस क्रेटर है। हाल ही में राष्ट्रपति गुरबांगुली बर्डीमुखामेदोव ने देश के विशेषज्ञों को इसकी आग बुझाने का तरीका खोजने का आदेश दिया है। यह क्रेटर विगत 50 वर्षों से जल रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ ( Western disturbance ) –

भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय तूफान को पश्चिमी विक्षोभ के नाम से जाना जाता है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी भाग में होने वाली पर्षा का कारण बनता है। हाल ही में भारतीय मौसम विभाग ने देश के उत्तरी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वर्षा होने की भविष्यवाणी की थी। इसके बाद ही पूरे उत्तर भारत में शीतकालीन वर्षा होने लगी। 

रेड सैंडर्स ( Red Sanders ) –

दक्षिण भारत के पूर्वी घाट पर्वत श्रंखला की एक पेड़ की प्रजाति red sanders (लाल चंदन) है। हाल ही में इस पेंड़ को वापस इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑप नेचर रेड लिस्ट में संकटग्रस्त श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।

इबोनिया (Ibonia) –

हाल ही में चर्चा मे रहा इबोनिया मेडागास्कर का एक भव्य कथानक है। इसके अध्ययन के बाद भारतीय कवि व राजनयिक अभय के. ने हाल ही में इसकी तुलना भारतीय महाकाव्य रामायण से की है। उन्होंने इसे रामायण से मिलता जुलता पाया है। इबोनिया मेडागास्कर में एक भव्य महाकाव्य कविता के रूप में प्रचलित है। इसके महानायक ‘इबोनिया’ के जन्म, विश्वासघात, संघर्ष व मृत्यु की कहानी का इसमें वर्णन है। इसमें संस्कृत व मलयाली भाषा के बीच 300 से अधिक शब्द हैं।

रघुवेंद्र तंवर –

भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है। हाल ही में प्रोफेसर रघुवेंद्र तंवर को इस निकाय का अध्यक्ष तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है। ऐतिहासिक शोध को दिशा देने व इतिहास के लेखन (वस्तुनिष्ठ व वैज्ञानिक) प्रोत्साहन को प्रोत्साहित करना इस परिषद का उद्देश्य है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?