करेंट अफेयर्स 15 जनवरी 2022

करेंट अफेयर्स 15 जनवरी 2022 ( current affairs 15 january 2021 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

भारतीय सेना दिवस – 15 जनवरी

आज 15 जनवरी 2022 को 74वां भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है। 1949 ई. में इसी दिन फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल सर एफआरआर बुचर से कमान संभाली थी। ये स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने। भारतीय सेना का आदर्श वाक्य ‘स्वयं से पहले सेवा’ है। वर्तमान में भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे हैं। ये भारतीय सेना के 28वें प्रमुख हैं।

ग्लोबल विमन हेल्थ टेक अवार्ड –

विश्व बैंक समूह और उपभोक्ता प्रौद्योगिकी संघ के वैश्विक महिला स्वास्थ्य टेक पुरस्कार हाल ही में NIRAMAI और InnAccel को प्रदान किये गए। यह पुरस्कार उभरते हुए बाजारों में महिलाओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाले नवोन्मेषी स्टार्टअप्स को मान्यता देता है। इन पुरस्कारों को अगस्त 2021 में शुरु किया गया था। इन पुरस्कारों ने 35 देशों की 70 से अधिक कंपनियों को आकर्षित किया। 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक –

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के हाल ही के आंकड़ों के अनुसार पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला सबसे बड़ा यूपीआई लाभार्थी बैंक बन गया है। एक माह में 926 मिलियन से अधिक UPI लेनदेन वाला ये देश का पहला पेमेंट्स बैंक बन गया है। वर्तमान में पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अध्यक्ष विजय शेखर शर्मा हैं। प्रबंध निदेशक व सीईओ सतीष कुमार गुप्ता हैं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक का मुख्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में है।

निकारागुआ के राष्ट्रपति बने डेनियल ओर्टेगा –

हाल ही में डेनियल ओर्टेगा ने निकारागुआ के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की है। राष्ट्रपति के रूप में यह इनका 5वां एवं लगातार चौथा कार्यकाल है। 1990 में पहली बार इन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की थी। अब ये इस पद पर 5 साल के लिए नियुक्त किये गए हैं जो कि जनवरी 2027 तक रहेंगे। नेशनल असेम्बली के प्रमुख गुस्तावो पोरस ने इन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। निकारागुआ की राजधानी मानागुआ और राष्ट्रीय मुद्रा निकारागुआ कॉर्डोबा है।

ब्रह्मोस खरीदने वाला पहला देश होगा फिलीपींस –

फिलीपींस भारत में निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम की खरीद का आर्डर देने वाला पहला देश बन गया है। यह अनुमानित 3749 मिलियन डॉलर का समझौता है। फिलीपींस की राजधानी मनीला, राष्ट्रीय मुद्रा फिलीपीन पेसो व वर्तमान राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते हैं।

श्रीलंका को 900 मिलियन डॉलर की सहायता –

भारत ने श्रीलंका को विदेशी मुद्रा के संकट से उबरने हेतु 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर के वित्तीय ऋण की घोषणा की है। आयात का भुगतान न कर पाने के कारण वर्तमान में श्रीलंका लगभग सभी आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना कर रहा है। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले हैं। श्रीलंका में बिजली कटौती भी की जाने लगी है। राज्य ईंधन इकाई ने बिजली बोर्ड को तेल की आपूर्ति बंद कर दी है। कच्चे तेल के आयात का भुगतान करने के कारण एकमात्र रिफाइनरी भी बंद है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?