करेंट अफेयर्स 16 जनवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 16 जनवरी 2022 ( Daily Current Affairs 16 January 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

नार्थ ईस्ट ऑन व्हीकल अभियान –

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान शुरु किया गया है। इस अभियान की शुरुवात नई दिल्ली में की गई। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलभ्य में इस साल 8 से 16 अप्रैल के बीच बाइक अभियान होगा। इसमें भाग लेने के लिए देश भर से 75 बाइकर्स का चयन किया जाएगा। ये बाइकर्स 6 समूहों में बंटकर पूर्वोत्तर क्षेत्र में 9000 किलोमीटर का सफर करेंगे और सड़क सुरक्षा के महत्व का संदेश भी देंगे। यह अभियान पर्यटन मंत्रालय की देखो अपना देश पहल को बढ़ावा देगा।

ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव –

हाल ही में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुवात हो गई है। इसका आयोजन 23 जनवरी तक किया जाएगा। इसमें विश्व के 70 देशों की 225 फिल्मों को 10 श्रेणियों में प्रदर्शित किया जाएगा। इन्हें ढाका के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसका आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन 1977 में स्थापित रेनबो फिल्म सोसाइटी द्वारा किया जाता है। इसके आयोजन की शुरुवात 1992 में हुई। 

मैन पोर्टेबल एन्टी टैंक गाइडेड मिसाइल –

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में MPATGM का सफल परीक्षण किया है। यह स्वदेशी रूप से विकसित हल्की मिसाइल है। इसका विकास डीआरडीओ ने एक निजी भारतीय रक्षा कंपनी के साथ मिलकर किया है। 

Clairvoyant –

क्लेयरवॉयंट (Clairvoyant ) हाल ही में शुरु की गई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ट पेटेंट प्रणाली है। यह प्रणाली जल शोधन से संबंधित है। इसे आईआईटी के पूर्व छात्रों द्वारा बनाया व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा लांच किया गया है। 

गुलाबो –

हाल ही में चर्चा में रही गुलाबो एक स्लॉथ बियर (भालू) थी। जिसकी हाल ही में 40 वर्ष की अवस्था में मौत हो गई। यह भारत की सबसे बुजुर्ग स्लॉथ बेयर है। इसकी मौत मध्यप्रदेश के भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान व चिड़ियाघर में हो गई। इसे साल 2006 में 25 वर्ष की अवस्था में एक स्ट्रीट परफार्मर से मुक्त कराया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?