करेंट अफेयर्स 17 जनवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 17 जनवरी 2022 ( Daily Current Affairs 17 January 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

सबसे बड़ा खादी ध्वज –

हाल ही में भारत पाकिस्तान सीमा पर जैसलमेर के लोंगेवाला में विश्व का सबसे बड़ा ध्वज (भारतीय तिरंगा) प्रदर्शित किया गया। इसे 15 जनवरी 2022 को भारतीय सेना दिवस के मौके पर प्रदर्शित किया गया। भारत पाकिस्तान के बीच हुई 1971 की लड़ाई के दौरान लोंगेवाला केंद्र चरण था। इस ध्वज को तैयार करने में 70 कारीगर लगे। 70 कारीगरों ने 49 दिनों की मेहनत से इसे तैयार किया। इस ध्वज की लम्बाई 225 फीट व चौंड़ाई 150 फीट है। इसे बनाने में हाथ से काते हुए 4500 मीटर खादी कॉटन का प्रयोग किया गया। इसका क्षेत्रफल 33750 वर्ग फुट है। इसमें अशोक चक्र का व्यास 30 फीट है। 

तसनीम मीर –

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी तसनीम मीर ने हाल ही में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन जूनियर रैंकिंग में अंडर-19 महिला एकल में विश्व की शीर्ष प्लेयर बन गई है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली ये पहली भारतीय महिला हैं। इनके बाद मारिया गोलूबेवा (रूस) और लूसिया रोड्रिग्ज (स्पेन) का नाम आता है। 

यूके ने भारत के साथ शुरु की औपचारिक मुक्त व्यापार समझौता वार्ता –

हाल ही मे भारत व यूनाइटेड किंगडम के बीच औपचारिक मुक्त व्यापार समझौते को लेकर वार्ता की शुरुवात हुई है। इसका उद्देश्य साल 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करना है। अभी दोनों देश एक दूसरे के साथ करीब 50 बिलयन डॉलर का व्यापार करते हैं। केंद्रीय वाणिज्यिक मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि दोनों देश आपस में डेयरी व कृषि क्षेत्रों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों पर सहमत हुए हैं।

केन्या ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट –

हाल ही सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अफ्रीका-50 के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता केन्या ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के विकास को जारी रखने के लिए है। ‘अफ्रीका50’ एक अखिल अफ्रीकी बुनियादी ढांचा निवेश मंच है। यह परियोजना तैयार होने के बाद केन्या में स्वतंत्र विद्युत पारेषण होगा। साथ ही यह PPP मॉडल पर अफ्रीका की पारेषण लाइनों का पहला वित्तपोषण भी होगा।

शशि शेखर वेम्पति –

हाल ही में इन्हें TRP (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट) सेवाओं को मजबूत करने हेतु गठित कार्य समूह का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में समाचार चैनलों की व्यूएरशिप रेटिंग जारी करने को कहा है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?