करेंट अफेयर्स 18 जनवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 18 जनवरी 2022 ( Daily Current Affairs 18 January 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

न्यायमूर्ति हेमा आयोग –

यह आयोग केरल से संबंधित है। इसे साल 2017 में केरल राज्य सरकार द्वारा गठित किया गया था। इसके सदस्यों में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति के. हेमा, पूर्व नौकरशाह के. बी. वलसालकुमारी और अभिनेत्री शारदा शामिल थीं। यह आयोग केरल में मलयालम फिल्म में महिलाओं के सामने आने वाली समस्याओं की जांच करने के लिए बनाया गया था। इस आयोग की रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करने के लिए अध्ययन करने व योजना बनाने के लिए हाल ही में तीन सदस्यीय पैनल गठित किया गया है। 

माघ मेला – 2022

यह उत्तर प्रदेश राज्य में आयोजित होने वाला एक वार्षिक धार्मिक मेला है। हाल ही में प्रयागराज के संगम के तट पर इसका उद्घाटन किया गया था। यह 47 दिवसीय मेला है। इसमें हजारो श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना, व सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर स्नान किया। सामान्यतः यह मेला मकर संक्रांति को चिह्नित करने के लिए लगाया जाता है। 

जाइलोफगा नंदनी –

हाल ही मे केरल व ब्राजील के शोधकर्ताओं ने जाइलोफगा नंदनी नामक एक दुर्लभ मोलस्क की नई प्रजाति की पहचान की है। यह गहरे समुद्र मे रहने वाली मोलस्क की नई प्रजाति है। इसकी पहचान पूर्वी अरब सागर में की गई है। 

जागरुक वोटर अभियान –

हाल ही में माइक्रो ब्लाकिंग प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म ट्विटर ने जागरुकता वोटर अभियान की शुरुवात की है। इसका उद्देश्य वोटर को मतदान से पहले सही जानकारी देकर सशक्त बनाना है। इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं के साथ मंच से जुड़ाव को बढ़ाना है। 

कोविड टीकाकरण का एक वर्ष पूर्ण –

भारत सरकार ने हाल ही में कोविड टीकाकरण का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी किया है। 

इनइक्वलिटी किल्स रिपोर्ट –

हाल ही में ऑक्सफैम इंडिया द्वारा इनइक्विलिटी किल्स रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत को बेहद असमान देश के रूप में वर्णित किया गया है। इसके अनुसार भारत के शीर्ष अमीर परिवारों की सम्पत्ति रिकार्ड ऊंचाई पर पहुँच गई है। भारत के मात्र शीर्ष 10 लोगों के ही पास देश की 57 प्रतिशत सम्पत्ति है। देश की निचली आधी आबादी के पास मात्र 13 प्रतशित सम्पत्ति है। साल 2021 में भारत में अरबपतियों की संख्या 102 से 142 हो गई है। 

माली के पूर्व राष्ट्रपति का निधन –

हाल ही में माली के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता का निधन हो गया। ये पहले 1994 से 2000 तक माली के प्रधानमंत्री रहे। फिर ये सितंबर 2013 से अगस्त 2020 तक सात साल माली के राष्ट्रपति रहे। अगस्त 2020 में एक सैन्य तख्ता पलट में इनकी सत्ता छिन गई। 

सिडनी टेनिस क्लासिक –

रूस के असलान करात्सेव ने हाल ही में सिडनी टेनिस क्लािक का खिताब अपने नाम किया। इन्होंने यह खिताब एंडी मरे को हराकर जीता। वहीं महिला एकल का खिताब स्पेन की पाउला बडोसा ने जीता।

पद्मश्री शांतिदेवी का निधन –

पद्मश्री से सम्मानित भारत की सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी का हाल ही में निधन हो गया है। ये ओडिशा में गरीबों की आवाज के नाम से जानी जाती है। इन्हें लुगड़ी देवी के नाम से भी जाना जाता है। ये वंचित समुदाय के प्रति समर्पित थीं और माओवादी क्षेत्र में शांति बहाल के लिए कार्यरत थीं। इन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 9 नवंबर 2021 को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

मिसेज वर्ल्ड 2022 –

अमेरिका की 37 वर्षीय युवती शायलिन फोर्ड ने इस साल का मिसेज वर्ल्ड अवार्ड अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर की 57 युवतियों ने प्रतिभाग किया था। 

सविता पुनिया –

हॉकी इंडिया ने सविता पुनिया को भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बना दिया है। अब ये 21 से 28 जनवरी के बीच मस्कट में होने वाली महिला एशिया कप में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी। 

क्लाइव लायड को मिला नाइटहुड –

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर व कप्तान क्लाइव लॉयड को हाल ही में नाइटहुड के लिए चुना गया है। क्रिकेट के प्रति सेवाओं के लिए इन्हें यह पुरस्कार ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज द्वारा विंडसर कैसल में प्रदान किया गया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?