करेंट अफेयर्स 19 जनवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 19 जनवरी 2022 ( Daily Current Affairs 19 January 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

माया एंजेलो –

हाल ही में अमेरिका में कवयित्री माया एंजेलो के चेहरे वाली मुद्रा की ढलाई की गई है। ये अमेरिकी सिक्कों पर दिखाई देने वाली पहली अश्वेत महिला हैं। इन्हें अमेरिका के 25 सेंट के सिक्के पर अंकित किया गया है। ये राष्ट्रपति पद के उद्घाटन में कविता लिखने व प्रदर्शन करने वाली पहली अश्वेत महिला थीं। 2010 में इन्हें राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस सिक्के के मुख्य पृष्ठ (Front Side) पर अभी भी जॉर्ज वाशिंगटन का दृश्य ही अंकित है। माया एंजेलो को पृष्ठ भाग (Back side) पर प्रदर्शित किया गया है।

रोजगार मिशन –

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में रोजगार मिशन की पहल की है। इस रोजगार मिशन की स्थापना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हाल ही में की गई है। छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के तहत मुख्य सचिव इसके उपाध्यक्ष और प्रमुख सचिव मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। इस मिशन का उद्देश्य अगले 5 साल में प्रदेश में 15 लाख रोजगार के अवसर पैदा करना है।

नरेंद्र कुमार गोयंका –

हाल ही में नरेंद्र कुमार गोयनका को परिधान निर्यात संवर्धन परिषद का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व अध्यक्ष पद्मा डॉ. ए. शक्तिवेल ने इन्हें यह कार्यभार सौंपा। 

कत्थक नर्तक बिरजू महाराज का निधन –

भारत के प्रसिद्ध कत्थक नर्तक बिरजू महाराज का हाल ही में 83 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। 1964 ई. में इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साल 1986 में इन्हें भारत के द्वितीय शीर्ष पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 

तोशिकी कैफू –

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री तोशिकी कैफू का हाल ही में 91 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। ये साल 1989 से 1991 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। इन्हें साल 1991 में फारस की खाड़ी में समुद्री रक्षा बल भेजने के लिए जाना जाता है। 

राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप –

हाल ही में हिमाचल प्रदेश में 9वीं महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप की शुरुवात हो गई है। इसका उद्घाटन लाहौत स्पीती जिले के आइस स्केटिंग रिंक, काजा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया गया। यह राज्य में राष्ट्रीय स्तर की पहली आइस हॉकी प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ आईटीबीपी लद्दाख, चंड़ीगढ़, दिल्ली, तेलंगाना की टीम हिस्सा ले रही हैं।

मेड इन अफ्रीका उपग्रह –

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने मेड इन अफ्रीका उपग्रह लांच किया है। यह उपग्रह पूरी तरह से अफ्रीका में विकसित दक्षिण अफ्रीका का पहला उपग्रह है। 

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार –

शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने हाल ही में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार लांच किया। इसे साल 2016-17 में स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा बांटा गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?