करेंट अफेयर्स 20 जनवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 20 जनवरी 2022 ( Daily Current Affairs 20 January 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

प्रसिद्ध बाघिन कॉलरवाली की मौत –

29 शाकवों को जन्म दे चुकी भारत की प्रसिद्ध बाघिन कॉलरवाली की वृद्धावस्था के कारण पेंच टाइगर रिजर्व, मध्यप्रदेश में मौत हो गई। इस बाघिन ने अपने जीवनकाल में 29 शावकों को जन्म देकर विश्व रिकार्ड बनाया है। इसी के योगदान के फलस्वरूप मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट के रूप में पहचान मिली। वन विभाग ने इस बाघिन को ‘टी-15’ आधिकारिक नाम दिया था। वहीं स्थानीय लोग इसे कालरवाली वुलाया करते थे। 

सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2021 –

विश्व में फुटबॉल के क्षेत्र में उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए इसका आयोजन स्विजरलैंड के म्यूनिख में किया गया। इसमें रॉबर्ट लेवानडास्की (बायर्स म्यूनिख, पोलैंड) को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का खिताब दिया गया। वहीं एलेक्सिया पुटेलस (बार्सिलोना, स्पेन) को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब दिया गया। एडूअर्ड मेंडी (चेल्सी, सेनेगल) को सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर का खिताब दिया गया। 

नारायण देबनाथ का निधन –

बंगाल के महान लेखक, चित्रकार व कॉमिक्स कलाकार नारायण देबनाथ का हाल ही में 97 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। इनकी बंगाली कॉमिक्स हांडा भोंडा (1962) के लिए सबसे लंबे समय तक चलने वाली कॉमिक्स का रिकार्ड है। जिसे लगातार 60 वर्ष पूरे हो चुके हैं। साल 2021 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

दुबई ने खोला इन्फिनिटी ब्रिज –

दुबई ने पहली बार इन्फिनिटी ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया है। इसे औपचारिक रूप से पहली बार 16 जनवरी को खोल दिया गया है। इसका नामकरण इनके आकार के आधार पर किया गया है। इसे गणित के इनफिनिटी निह्न के आकार का बनाया गया है। इस ब्रिज पर वाहनों के साथ साइकिल एवं पैदल चलने वालों के लिए भी 3 मीटर चौंड़ा एक ट्रैक बनाया गया है। यह ब्रिज 22 मीटर चौंड़ा और 300 मीटर लम्बा है। यह पुल अल शिंदाघा कॉरिडोर परियोजना का भाग है। 

बोस : द् अनटोल्ड स्टोरी ऑफ एन इनकनविनिएंट नेशनलिस्ट –

चंद्रचूर घोष द्वारा लिखित पुस्तक बोस : द् अनटोल्ड स्टोरी ऑफ एन इनकनविनिएंट नेशनलिस्ट नामक नई जीवनी है। इसे फरवरी 2022 में ही लांच किया जाना है।

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एम. के. प्रसाद का निधन –

‘साइलेंट वैली बचाओ’ प्रचारक एवं भारत के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एम. के. प्रसाद का हाल ही में निधन हो गया है। केरल राज्य के साइलेंट वैली में सदाबहार उष्णकटिबंधीय वनों को बचाने में हुए आंदोलन में इनकी प्रमुख भूमिका रही। इसके अतिरिक्त इन्होंने ‘केरल शास्त्र साहित्य परिषद्’ नामक लोकप्रिय विज्ञान आंदोलन का भी नेतृत्व किया। ये कालीकट विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति भी रह चुके हैं।

रोबर्टा मेट्सोला बनी यूरोपीय संघ की संसद की अध्यक्ष –

माल्टा की रहने वाली रोबर्टा मेट्सोला को यूरोपीय संघ की संसद का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निवर्तमान संसद अध्यक्ष डेविस ससोली की एक हफ्ते पहले हुई मौत के बाद निर्वाचित किया गया। इस पद पर पहुँचने वाली ये तीसरी महिला हैं। साथ ही ये यूरोपीय संसद की सबसे कम उम्र की प्रेसिडेंट हैं। संसद में इन्हें 616 में से 458 वोट मिले।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?