करेंट अफेयर्स 21 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 21 दिसंबर 2021 (current-affairs-21-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

खेल नर्सरी योजना 2022-23

हरियाणा की मनोहरलाल खट्टर सरकार ने राज्य में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल नर्सरी योजना को लांच किया है। हरियाणा के खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह ने इस योजना की शुरुवात की। 

CCI ने अमेजन पर लगाया जुर्माना –

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग Competition Commission of India (CCI) ने हाल ही में अमेजन पर 202 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने नियामक अनुमोदन की मांग हेतु तथ्यों को छिपाने व झूठे बयान देने के लिए अमेजन पर यह जुर्माना लगाया है। आयोग ने अमेजन की फ्यूचर कूपन प्राइवेट लिमिटेड के लिए दो साल पुरानी मंजूरी को निलंबित कर दिया है।

गोल्डन पीकॉक पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार – 2021

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (SAIL) को लगातार तीन वर्षों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। साल 1998 से पर्यावरण फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण प्रबंधन में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सेल की स्थापना 19 जनवरी 1954 को हुई थी, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। वर्तमान में सेल की सीईओ सोमा मंडल हैं।

अनसू किम –

हुंडई मोटर इंडिया ने हाल ही में अनसू किम को अपना मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया है। इस पद पर वे सीन सेओब किम का स्थान लेंगे। हुंडई का मुख्यालय दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में स्थित है।

राष्ट्रमण्डल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2021 –

ताशकंद (उजबेकिस्तान) में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत ने 16 पदक (4 स्वर्ण, 7 रजत, 5 कांस्य) अपने नाम किये। भारत के स्वर्ण पदक विजेताओं में अजय हिंस (91 किग्रा पुरुष), अचिंता शुली (73 किग्रा पुरुष), जेरेमी लालरिनुंगा (67 किग्रा पुरुष) और पूर्णिमा पांडे (87 किग्रा महिला) शामिल हैं।

तमिल थाई वज्थु –

हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने ‘तमिल थाई वज्थु’ को राज्यगीत के रूप में घोषित किया है। इसके गायन का समय 55 सेकेण्ड है। यह पदुच्चेरी का भी आधिकारिक गीत है। यह सुंदरनार द्वारा रचित नाटक मनोनमनेयम से लिया गया है। 

गंगा एक्सप्रेस-वे 

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी है। पूर्ण होने के बाद यह उत्तर प्रदेश का सबसे लम्बा एक्सप्रेस-वे होगा। मेरठ के बिजौली गाँव से लेकर प्रयागराज के निकट जुदापुर दांडू गाँव तक इसकी कुल लम्बई 594 किलोमीटर है। इसे 36200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। अर्थात प्रिति किलोमीटर इसकी लागत 60 करोड़ रुपये से अधिक तय की गई है।

अग्नि प्रो मिसाइल –

हाल ही में डीआरडीओ ने ओडिशा तट से परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्रो का सफल परीक्षण किया है। इसकी मारक क्षमता 1000-2000 किलोमीटर है। इसे ट्रेन या सड़क से भी लांच किया जा सकता है। 

भांग के इस्तेमाल को मंजूरी देने वाला पहला यूरोपीय देश –

हाल ही में माल्टा भांग के निजी इस्तेमाल को मंजूरी देने वाला यूरोप का पहला देश बन गया है। माल्टा ने देश के वयस्कों को निजी इस्तेमाल के लिए घर में भांग के 4 पौधे लगाने व 7 ग्राम तक भांग ले जाने की मंजूरी दी है। परंतु सार्वजिनिक स्थल पर धूम्रपान करना या बच्चों के सामने धूम्रपान करने को प्रतिबंधित ही रखा गया है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?