करेंट अफेयर्स 22 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 22 दिसंबर 2021 (current-affairs-22-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राष्ट्रीय गणित दिवस –

हर साल भारत में 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप मे मनाया जाता है। यह भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। इनका जन्म 1887 ई. में इसी तिथि को तमिलनाडु में हुआ था।

नागालैंड में बने तीन नए जिले –

नागालैंड सरकार ने हाल ही में तीन नए जिले बनाने की घोषणा की है। ये तीन नए जिले त्सेमिन्यु, निउलैंड, चुमुकेदिमा हैं। इसके साथ ही नागालैंड में अब जिलों की संख्या 15 हो गई है। इससे पहले नोकलाक को एक साल पहले ही नया जिला बनाया गया था। वर्तमान में नागालेंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो और राज्यपाल जगदीश मुखी हैं।

मोरमुगाओ (Mormugao) – 

हाल ही में भारतीय नौसेना ने मोरमुगाओं नाम के पी15बी श्रेणी के स्वदेशी स्टेल्थ डिस्ट्रायर का पहला समुद्री परीक्षण किया है। इसका निर्माण मझगांव डाक शिपबिल्डर्स द्वारा किया गया था। इसका नाम गोवा के बंदरगाह शहर के नाम पर किया गया था। अगले साल के मध्य में इसे कमशन करने की योजना है। 

India’s Ancient Legacy of Wellness –

हाल ही में  विमोचित इस पुस्तक की लेखिका डॉ. रेखा चौधरी हैं। इस पुस्तक का विमोचन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी की उपस्थिति में एक समारोह के दौरान किया गया।  

कार्ल नेहमर –

कार्ल नेहमर ने हाल ही में आस्ट्रेलिया के चांसलर के रूप में शपथ ली है। आस्ट्रेलिया के राष्ट्रपति वान डेर बेलेन ने इन्हें चांसलर पद की शपथ दिलाई। इस पद पर इन्होंने पूर्व चांसलर अलेक्जेंडर शैलेनबर्ग का स्थान लिया। आस्ट्रेलियाई पीपुल्स पार्टी के नेहमर देश के आंतरिक मंत्री रह चुके हैं।

हैकथॉन लॉजिस्टिक्स –

हाल ही में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने यूनिफाइड लाजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफार्म हैकथॉन को लांच किया है। इसका आयोजन नीति आयोग और अटल इनोवेशन मिशन द्वारा किया जा रहा है।

BBC स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द् ईयर 2021 –

ब्रेटेन की स्टार टेनिस प्लेयर एम्मा रादुकानु को हाल ही में बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द् ईयर 2021 चुना गया है। 

नहीं रहे जी.टी. नानावती –

गोधरा कांड और 1984 के सिक्ख विरोधी दंगों की जांच के लिए बनाये गए आयोगों के नेतृत्वकर्ता गिरीश ठाकोरलाल नानावती का हाल ही में निधन हो गया। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश नानावती का 86 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। ये 1995 से 2000 तक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रहे।

उत्तराखण्ड के ब्रांड एम्बेसडर बने ऋषभ पंत –

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को राज्य का ब्रांड अम्बेसडर बनाने की घोषणा की है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?