समसामयिकी दिसम्बर 2019 ( Current Affairs December 2019 )

समसामयिकी दिसंबर 2019 (Current Affairs December 2019) – वर्ष 2019 के दिसंबर माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

लोकटक अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना –

केंद्रीय जहाजरानी मंत्रालय ने मणिपुर में 25.28 करोड़ लागत की लोकटक अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना के विकास के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इस परियोजना के विकसित होने से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मणिपुर के मोइरांग में अवस्थित लोकटक झील मीठे पानी की झील है, जो कि अपने तैरते हुए द्वीपों के लिए प्रसिद्ध है। यह 980 वर्ग किलोमीटर में विस्तृत है।

अंतरराष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस –

वैश्विक स्तर पर बाल मजदूरी, मानव तस्करी, बाल श्रम संबंधी आधुनिक गुलामी को समाप्त करने के लिए हर साल यह दिवस आज के दिन 2 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार साल 1929 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार दी गई जानकारी के अनुसार वर्तमान में विश्व भर में करीब चार करोड़ लोग आधुनिक गुलामी के शिकार हैं।

सोमा राय बनीं भारत की महालेखाकार –

सोमा राय बर्मन को वित्त मंत्रालय ने 01 दिसंबर 2019 को भारत की 24 वीं नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के तौर पर नियुक्त किया है। इस पद पर नियुक्त होने वाली वे सातवीं महिला हैं। इससे पहले ये अतिरिक्त महालेखा नियंत्रक के पद पर कार्यरत थीं।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस ( 03 दिसंबर ) –

समाज में दिव्यांगों के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विश्व भर में 03 दिसंबर 2019 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है।

कराधान कानून ( संशोधन ) विधेयक – 2019

लोकसभा ने 02 दिसंबर 2019 को कराधान कानून (संशोधन) विधेयक – 2019 को पास कर दिया है। इसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया गया था। यह विधेयक आयकर कानूनों में बदलाव लाने हेतु लाया गया है। इसके तहत कारपोरेट टैक्स की दर को 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत औऱ नई मैन्यूफैक्टरिंग कंपनियों हेतु 15 प्रतिशत कर दिया गया है।

‘दादरा और नागर हवेली’ एवं ‘दमन दीव’ के विलय संबंधी विधेयक संसद से पास –

दोनो केंद्र शासित प्रदेशों को एक करने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूती आएगी और प्रशासनिक खर्च मे भी कमी आएगी। इस विधेयक को लोकसभा से 27 नवंबर औऱ राज्यसभा से 03 दिसंबर 2019 को मंजूरी मिल गई थी। गठन के बाद ये दोनों न्यायिक क्षेत्र के रुप में बांबे हाई कोर्ट के अंतर्गत आएंगे। दोनों केंद्र शासित प्रदेश एक दूसरे से मात्र 35 किलोमीटर की दूरी पर हैं, परंतु दोनों का सचिवालय अलग अलग है। जिलों के मामले में भी ये बहुत छोटे हैं। दादरा औऱ नगर हवेली में मात्र एक जिला औऱ दमन व दीव में मात्र दो जिले हैं। ये दोनों ही क्षेत्र पहले पुर्तगालियों के उपनिवेश थे। इन दोनों को दिसंबर 1961 में पुर्तगालियों से आजादी मिली। इसके बाद भी दमन दीव साल 1987 तक गोवा के हिस्से के रुप में रहा।

सुंदर पिचाई बने एल्फाबेट के सीईओ –

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक सुंदर पिचाई को गूगल ने अल्फाबेट का सीईओ नियुक्त किया है। कंपनी ने यह फैसला गूगल के संस्थापक लैरी पेज के पद से इस्तीफा देने के बाद लिया। इनके साथ ही गूगल के सह संस्थापक सर्जी ब्रिन ने भी कंपनी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। सुंदर पिचाई का जन्म भारत में तमिलानाडु में हुआ था। इन्होंने अप्रैल 2004 में गूगल ज्वाइन किया। कंपनी ने 02 अक्टूबर 2015 को इन्हें सीईओ का पद दिया।

इंग्लैंड के क्रिकेटर बॉब विलिस का निधन –

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बॉब विलिस का थायराइट कैंसर से निधन हो गया। इन्होंने अपने करियर के 90 टेस्ट मैचों में कुल 325 विकेट लिए। इन्होंने साल 1984 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

मधु एप –

ओडिशा सरकार ने हाल ही में स्कूली छात्रों के लिए मधु एप की शुरुवात की है।

कमला हैरिस –

कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद हैं। इन्होंने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव लड़ने से अपना नाम बापस ले लिया है।

कामयाब –

‘कामयाब’ भारत में निर्मित एक तटरक्षक जहाज है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मालदीव को तोहफे में देने की घोषणा की है।

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा औऱ राज्यसभा में अनुसूचित जाति औऱ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण की अवधि को बढ़ाकर 10 वर्ष कर दिया है।

यूनिसेफ का मानवतावादी पुरस्कार –

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ( यूनिसेफ ) ने जून 2019 में 2019 की विजेता के तौर पर प्रियंका चोपड़ा के नाम की घोषणा की थी।

भारत लेगा एशियाई विकास बैंक से ऋण –

तमिलनाडु के चुनिंदा शहरों में पानी की आपूर्ति औऱ सीवरेज के जमीनी ढांचे को विकसित करने के उद्देश्य से भारत ने एशियाई विकास बैंक से ऋण लेने की योजना बनाई है।

ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स –

ग्लोबल क्लाइमेट इंडेक्स – 2019 के अनुसार भारत को जलवायु परिवर्तन से प्रभावित देशों की सूची में पांचवां स्थाप प्राप्त हुआ है।

अवंती मेगा फूड पार्क –

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने हाल ही में मध्य प्रदेश में अवंती मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार –

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 05 दिसंबर 2019 को 36 नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार से सम्मानित किया। इन विजेताओं में निपाह वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज करने के दौरान जान गंवाने वाली केरल की नर्स लिनी सजीश पुथुस्सेरी का नाम भी शामिल है।

विश्व मलेरिया रिपोर्ट – 2019

04 दिसंबर 2019 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई विश्व मलेरिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में मलेरिया के मामलों में 2017 से साल दर साल भारी कमी दर्ज की गई है। विश्व में मलेरिया के कुल मामलों में लगभग 50 प्रतिशत मात्र 6 देशों ( नाइजीरिया, कांगो, तंजानिया, अंगोला, मोजाम्बिक, नाइजर ) में ही पाए जाते हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे इसके लिए अधिक संवेदनशील होते हैं। भारत सरकार ने साल 2030 तक मलेरिया के उन्मूलन के लक्ष्य को निर्धारित किया है।

मिस यूनिवर्स – 2019

साल 2019 में अमेरिका के अटलांटा में हुई 68 वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में विश्व भर की कुल 90 महिलाओं ने भाग लिया। इस बार मिस यूनिवर्स का खिताब दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी को प्राप्त हुआ। इस बार भारत की वर्तिका सिंह टॉप – 10 में भी अपनी जगह नहीं बना सकीं।

सना मॉरिन –

फिनलैंड के प्रधानमंत्री एंटी रिने के इस्तेफे के बाद उनकी पार्टी ने देश की ट्रांसपोर्ट मंत्री सना मॉरिय को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। सना मॉरिन फिनलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गई हैं। 34 साल की सना वर्तमान में विश्व के किसी भी देश की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री हैं। इससे पूर्व यह खिताब यूक्रेन के 35 वर्षीय प्रधानमंत्री ओलेस्की होंचेरुकी के नाम दर्ज था।

मानव विकास सूचकांक – 2019

मानव विकास सूचकांक एक सांख्यिकी सूचकांक है जिसे मानव की जीवन प्रत्याशा, शिक्षा औऱ आय सूचकांक के आधार पर तय किया जाता है। इस सूचकांक में भारत को इस बार 129 वां स्थान प्राप्त हुआ है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस सूचकांक को पहली बार साल 1990 में जारी किया गया था। इस सूचकांक के शीर्ष देश क्रमशः नॉर्वे, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड व जर्मनी हैं।

मानवाधिकार दिवस ( 10 दिसंबर ) –

प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। साल 2019 के लिए इस दिवस की थीम ‘मानवाधिकारों के लिए युवा कदम उठाएं’ रखी गई है। साल 1948 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानवाधिकारों की घोषणा किए जाने के बाद से ही प्रत्येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। साल 1948 में विश्व के 48 देशों द्वारा इस दिवस को मनाया गया था। भारत में 28 सितंबर 1993 को मानवाधिकार कानून अस्तित्व में आया। इसके बाद 12 अक्टूबर 1993 को भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया।

अबूधाबी को घोषित किया विश्व का प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशन –

अबू धाबी ने पिछले कुछ वर्षों से अपने यहां खेलों के विकास की ओर विशेष ध्यान दिया औऱ विभिन्न खेलों का आयोजन कराया। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संयुक्त अरब अमीरात के अबूधाबी को यह खिताब वर्ल्ड ट्रैवल्स अवार्ड्स के 26 वें संस्करण में दिया गया।

218 त्वरित अदालतों के गठन का निर्णय –

देश में बच्चों व महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने 218 त्वरित अदालतों के गठन का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि इनमें से 144 अदालतें दुष्कर्म के मामलों की नियमित रूप से सुनवाई करेंगी औऱ 74 अदालतें पाक्सो एक्ट के तहत लिखे गए मामलों की सुनवाई करेंगी। इसके लिए अपर सत्र न्यायाधीश के 218 पदों का सृजन किया जाएगा। अदालतों के गठन में आने वाले खर्चे का 60 प्रतिशत केंद्र सरकार औऱ 40 प्रतिशत राज्य सरकार देगी।

इसरो ने लांच किया RISAT – 2BR1 सैटेलाइट –

इसरो ने 11 दिसंबर को रीसैट – 2 बीआऱ 1 सैटेलाइट को लांच कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इसके बाद भारत की अंतरिक्ष पर नजर पहले से अधिक बढ़ जाएगी। यह रात के अंधेरे में और खराब मौसम में भी काम करेगा। इस मिशन की उम्र पांच साल औऱ भार 628 किलो ग्राम है। इसे 576 किलोमीटर की ऊंचाई वाली कक्षा में स्थापित किया गया। इसके साथ अन्य 9 उपग्रहों को भी अंतरिक्ष में रवाना किया गया। जिनमें इटली, जापान और इजराइल के उपग्रह भी शामिल हैं। भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के लिहाज से यह सैटेलाइट वेहद अहम है इसीलिए इसे खूफिया उपग्रह भी कहा जा रहा है। इसरो साल 1999 से अब तक विश्व के 33 देशों के 319 सैटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित कर चुका है।

आयुध संशोधन विधेयक – 2019

साल 1959 में आए हथियारों से संबंधित अधिनियम में बहुत सी विसंगतियां होने के कारण अब साल 2019 में एक नए विधेयक द्वारा उन विसंगतियों को दूर किया गया है। आर्म्स एमेंडमेंट बिल – 2019 को 09 दिसंबर को लोकसभा से औऱ 10 दिसंबर को राज्यसभा से मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसके तहत अब अवैध हथियार रखने पर आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान कर दिया गया है। इससे पहले इस जुर्म में उम्रकैद ( 14 साल ) की सजा का प्रावधान था। इस विधेयक के तहत साइसेंस नवीनीकरण की अवधि को तीन साल से बढ़ाकर 05 साल कर दिया गया है। साथ ही अब त्यौहार, विवाह, आदि हर्ष के मौकों पर भी फायरिंग करने पर जेल हो सकती है।

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक –

भारत द्वारा कार्बन उत्सर्जन के क्षेत्र में किए गए अहम कार्यों का ही नतीजा है कि इस सूचकांक में भारत को 9 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

टाइम पर्सन ऑफ द् ईयर – 2019

इस बार टाइम पत्रिका ने साल 2019 हेतु पर्सन ऑफ द् ईयर के लिए ग्रेटा थनबर्ग को चुना है। यह सम्मान पाने वाली ग्रेटा धनबर्ग अब तक की सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं। इनका जन्म 03 जनवरी 2003 को स्वीडन के स्टॉकहोम में हुआ था। ये क्लाइमेट मूवमेंट के लिए स्कूल स्ट्राइक की संस्थापक हैं। हाल ही में ये पर्यावरण एव जलवायु परिवर्तन को लेकर दिए गए अपने भाषणों के लिए चर्चा में रहीं। इन्होंने संयुक्त राष्ट्र की क्लाइमेट एक्शन समिट – 2019 में भाषण दिया था। इन्होंने कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि कई कदम गलत दिशा में उठाए जा रहे हैं। इन्होंने कार्बन उत्सर्जन को कम करने हेतु स्वीडन की संसद के सामने प्रदर्शन भी किया था।

Duchifat – 3

Duchifat – 3 इजराइल के स्कूली छात्रों द्वारा तैयार किया गया एक उपग्रह है। इसे हाल ही में भारत में श्रीहरिकोटा द्वीप से प्रक्षेपित किया गया।

आयरन यूनियन – 12

हाल ही में अमेरिका व संयुक्त अऱब अमीरात के बीच आयरन यूनियन नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया।

बोगनविले –

हाल ही में न्यू गिनी से अलग होकर बोगनविले एक नया देश बन गया है।

कालिया योजना –

ओडिशा सरकार की कालिया योजना के तहत दी जाने वाली 10 हजार रुपये की सहायता राशि को घटाकर 4 हजार रुपये कर दिया गया है।

जागा मिशन –

हाल ही में ओडिशा सरकार ने जागा मिशन के लिए वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड जीता है।

आंध्रप्रदेश में दुष्कर्म मामले में होगी 21 दिन में सुनवाई –

आंध्र प्रदेश में हाल ही में हुए दिल दहला देने वाले सामूहिक रेप मामले के बाद वहां की राज्य सरकार ने दुष्कर्म मामलों में 21 दिन में सुनवाई करने का निर्णय दिया है। इस कानून को ‘आंध्र प्रदेश दिशा कानून’ नाम दिया गया है। इसके तहत राज्य के सभी जिलो में विशेष अदालतों का गठन किया जाएगा।

SC – ST आऱक्षण से जुड़ा बिल संसद से पास –

एससी – एसटी एक्ट से संबंधित 126 वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा से पास होने के बाद राज्यसभा से भी पास हो गया है। इस विधेयक में लोकसभा औऱ राज्यों की विधानसभाओं में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आऱक्षण को 10 वर्ष के लिए बढ़ाने का प्रावधान है। ध्यातव्य है कि आरक्षण बिल 25 जनवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। अतः इस बिल में इसे 25 जनवरी 2030 तक बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही इस बिल में संसद में दो एग्लों इंडियंस के लिए आरक्षित सीटों को भी समाप्त करने का प्रावधान है।

निर्मला सीतारमण –

फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 34 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

ग्रीम स्मिथ –

पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका का पहला क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है।

अल्बटरे फर्नांडीज –

अल्बटरे फर्नांडीज ने हाल ही में अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।

कनाडा –

कनाडा नें हाल ही में विश्व के पहले पूर्ण इलेक्ट्रिक कॉमर्शियल विमान का सफल परीक्षण किया है।

सुनील छेत्री –

भारत के पूर्व स्टार फुडबॉलर सुनील छेत्री को हाल ही में पूमा का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है। इन्हें तीन साल के लिए पूमा का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस ( 14 दिसंबर ) –

ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा प्रति वर्ष 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस मनाया जाता है। इसके तहत ऊर्जा के सही उपयोग करने और अनावश्यक उपयोग से बचने के बारे में जागरूकता फैलायी जाती है। साथ ही ऊर्जा के स्त्रोतों को भविष्य के लिए बचाए रखने पर भी ध्यान आकर्षित किया जाता है। भारत में साल 2001 में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम को ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा लागू किया गया था।

निर्मला सीतारमण बनी विश्व की 34 वीं सबसे शक्तिशाली महिला –

हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की गई है। इस सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को लगातार 9 वें वर्ष शार्ष स्थान प्राप्त हुआ है। इस साल इनके बाद क्रमशः यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लेगार्ड औऱ यूएस हाउस ऑफ रीप्रिजेंटेटिव्स की स्पीकर नैन्सी पेलोसी हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस सूची में 29 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को 34 वां स्थान प्राप्त हुआ है। ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ को इस सूची में 40 वां स्थान औऱ इवांका ट्रंप को 42 वां स्थान प्राप्त हुआ है। निर्मला सीतारमण के अतिरिक्त भारत की दो अन्य महिलाओं एचसीएल की सीईओ व कार्यकारी निदेशक रोशनी नादर मल्होत्रा को 54 वां स्थान औऱ बायोकॉन की सीईओ व एमडी किरण मजूमदार शॉ को 65 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

फोर्ब्स पत्रिका –

फोर्ब्स इनकॉर्पोरेट एक निजी स्वामित्व वाली मीडिया व प्रकाशन कंपनी है। इसे साल 1917 में बर्टी चार्ल्स फोर्ब्स द्वारा एक द्वि-साप्ताहिक पत्रिका के रुप में शुरु किया था। वर्तमान में इसके संपादन रेंडेल लेन फोर्ब्स औऱ प्रधान संपादन स्टीव फोर्ब्स हैं। फोर्ब्स एशिया, फोर्ब्स लाइफ औऱ फोर्ब्स वुमन द्वारा पत्रिकाओं को प्रकाशित किया जाता है।

माधवदेव पुरस्कार –

हाल ही में इतिहासकार व नृत्त्य समीक्षक सुनील कोठारी को सत्रिया नृत्य को लोकप्रिय बनाने के लिए माधवदेव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

के. विजयकुमार –

के. विजय कुमार को हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया।

मानव विकास सूचकांक – 2019

यूनाइटेड नेंशस डेवलपमेंट  प्रोग्राम द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक में भारत को 129 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

विश्वनाथ प्रसाद –

विश्वनाथ प्रसाद को हाल ही में गंगाधर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

इंग्लैंड में हुए आम चुनाव –

इंग्लैंड में हुए आम चुनाव में सत्ता पक्ष की कंजरवेटिव पार्टी ने ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस की 650 में से 364 सीटों पर जीत हासित की है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की यह भारी जीत है। इसके विपरीत जेरेमी कॉरिबिन की लेबर पार्टी को  203 सीटों पर जीत हासिल हुई है। स्कॉटिश नेशनल पार्टी को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई।

सूडान के पूर्व राष्ट्रपति को मनी लांड्रिंग में दो साल की सजा –

अफ्रीकी देश सूडान के पूर्व राष्ट्रपति उमर अल बशीर को अदातल ने मनी लांड्रिंग औऱ भ्रष्टाचार का दोषी करार देते हुए कम से कम दो साल की सजा सुनाई है। बशीर के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने साल 2009-10 में सूडान में मानवता के विरुद्ध नरसंहार, युद्ध औऱ अपराधों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

विजय दिवस ( 16 दिसंबर ) –

16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान ने भारत के आगे आत्मसमर्पण किया था। इसीलिए इस दिन को भारत में हर साल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज का बांग्लादेश तब पाकिस्तान का हिस्सा था और इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था।

मिस वर्ल्ड – 2019

जमैका की टोनी एन. सिंह ने 111 अन्य प्रतिभागियों को पछाड़कर इस बार का मिस वर्ल्ड – 2019 का खिताब अपने नाम किया। इनके पिता ब्रैडशॉ सिंह हैं जो कि भारतीय – कैरेबियन मूल के हैं। टोनी का जन्म जमैका के मोरांट बे में हुआ था, जब ये 09 साल की थीं तो इनका परिवार अमेरिका के फ्लोरिडा में शिफ्ट हो गया। इस प्रतियोगिता में फ्रांस की ओपेली मेजिनो दूसरे स्थान पर और भारत की सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं।

21 मई को होगा अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस –

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत की सिफारिश पर 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में घोषित किया है। भारत द्वारा इसका प्रस्ताव चार साल पहले मिलान में हुई अंतरराष्ट्रीय खाद्य और कृषि संगठन के अंतरसरकारी समूह की मीटिंग के दौरान पेश किया गया था। विश्व के सभी चाय उत्पादक देशों द्वारा वर्तमान में 15 दिसंबर को इंटरनेशनल चाय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

परवेज मुशर्रफ को फाँसी की सजा –

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ को पाकिस्तान की एक अदालत ने आज 17 दिसंबर 2019 को मौत की सजा सुना दी है। 03 नवंबर 2007 को पाकिस्तान में आपातकाल की घोषणा करने के लिए इन पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद साल 2013 में अदालत ने इस मामले में सुनवाई करना शुरु किया। इसी क्रम अदालत द्वारा इन्हें देशद्रोह में दोषी पाए जाने पर ये सजा सुनाई गई है। पेशावर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वकार अहमद सेठ की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय न्याय़िक पीठ ने यह सजा सुनाई। ये साल 1999 से 2008 तक पाक सेना के प्रमुख रहे। फिलहाल परवेज मुशर्रफ इस वक्त देश से बाहर दुबई में हैं, इन्होंने मार्च 2016 में पाकिस्तान छोड़ दिया था और तब से बापस नहीं आए। इन्हें पहले ही पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। ये 20 जून 2001 से 18 अगस्त 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे।

ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स – 2019

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा साल 2019 हेतु ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स को जारी किया गया है। इस सूची में आइसलैंड शीर्ष स्थान पर विश्व का सबसे बेहतर देश है, यहां महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होता। भारत को इस सूची में बहुत निचले पायदान पर 112 वें स्थान पर रखा गया है। भारत साल 2018 की तुलना में चार रैंक और पीछे चला गया है। वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम ने साल 2006 में यह रिपोर्ट पहली बार जारी की थी तब भारत को 98 वां स्थान प्राप्त हुआ था।

भारत के अगले थलसेना प्रमुख होंगे ले. जनरल मनोज मुकुंद नरवाने –

ले. जनरल मनोज मुकंद ने सितंबर 2019 में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पद संभाला था। इससे पहले वे सेना की पूर्वी कमान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब इन्हें भारतीय थल सेना का प्रमुख बनाने का निर्णय लिया गया है। इसी साल के अंत में 31 दिसंबर को सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनके स्थान पर अब मनोज मुकुंद को नियुक्त किया जाएगा। ये श्रीलंका की शांति सेना में भी भाग ले चुके हैं और तीन साल तक म्यांमार में भी अपनी सेवा प्रदान कर चुके हैं।

ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल का DRDO ने किया सफल परीक्षण –

रूस का प्रौद्योगिकी पर आधारित यह कम दूरी की एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, इसे जमीन, पानी के जहाज, पनडुब्बी औऱ विमान से भी दागा जा सकता है। 17 दिसंबर 2019 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO ) ने ओडिशा के चांदीपुरा से इसका सफल परीक्षण किया।

नागरिकता संशोधन विधेयक – 2019

संसद ने नागरिकता संशोधन विधेयक को 11 दिसंबर 2019 को मंजूरी प्रदान कर दी थी। संसद में इसके पक्ष में 125 और विपक्ष में 105 सांसदों ने वोट किया। इसके बाद 12 दिसंबर 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर के बाद यह आधिकारिक रूप से कानून बन गया। यह कानून साल 1955 के नागरिकता अधिनियम में बदलाव करने के मकसद से बनाया गया है। इसके कानून बनने के बाद देश के कई हिस्सो में इसका विरोध प्रदर्शन भी हुआ। इसके विरोध की शुरुवात भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी फिर दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी औऱ इसके बाद अन्य जगहों पर भी इसका विरोध हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जामिया के 100 से ज्यादा छात्रों को हिरासत में ले लिया।

क्या है नागरिकता संशोधन अधिनियम – 2019

इन कानून के तहत साल 1955 के नागरिकता अधिनियम में कुछ बदलाव किये गए हैं। इस नए कानून के तहत भारत के पड़ोसी देशों से आए हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 31 दिसंबर 2014 तक जो लोग धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए जाने के कारण अपना देश छोड़कर भारत आए, उन्हें नागरिकता देने का प्रावधान है। पुराने नियमानुसार भारत में 10 वर्ष से अधिक रहने पर नागरिकता देने का प्रावधान था। परंतु नए नियम के आधार पर इसे घटाकर पांच वर्ष से अधिक कर दिया गया है।

अभिनेता श्रीराम लागू का निधन –

मशहूर अभिनेता व रंगकर्मी श्रीराम लागू का 17 दिसंबर 2019 को पुणे में 92 वर्ष की अवस्था में देहांद हो गया। मराठी थियेटर में इन्हें 20 वीं सदी के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता था। हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता ये पेशे से डॉक्टर थे। इन्होंने 40 से अधिक मराठी और 100 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया। इसके अतिरिक्त इन्होंने 20 से अधिक मराठी नाटकों का निर्देशन भी किया। इन्हें फिल्म ‘घरौंदा’ के लिए साल 1978 के सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इनका जन्म 16 नवंबर 1927 को सतारा में हुआ था।

साहित्य अकादमी पुरस्कार – 2019

साल 2019 के साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा 18 दिसंबर को की जा चुकी है। इस बार विभिन्न भाषाओं के 23 लेखकों के नामों की घोषणा की गई है। इन्हें यह पुरस्कार 24 दिंसबर को दिल्ली में प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ एक ताम्रपत्र और एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। शशि थरुर को अंग्रेजी भाषा में लिखी उनकी पुस्तक ‘एन एरा ऑफ डार्कनेस’ के लिए चुना गया है। हिंदी भाषा में इस पुरस्कार के लिए नंद किशों आचार्य की ‘छीलते हुए अपने को’ को चुना गया है।

डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग के लिए प्रस्ताव –

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सत्ता के दुरुपयोग हेतु संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रिसेंटेटिव में महाभियोग प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। महाभियोग के पक्ष में 229 और विपक्ष में 197 वोट पड़े। अब इसके बाद संसद के उच्च सदन सीनेट में इनपर मुकदमा चलाया जाएगा। सीनेट में ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को बहुमत प्राप्त है। महाभियोग का सामना करने वाले ट्रंप अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति होंगे। इनसे पहले साल 1868 में एंड्रयू जॉनसन औऱ साल 1998 में बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया को अपनाया गया था। इनके अतिरिक्त साल 1974 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने पद से हटाए जाने से पूर्व ही इस्तीफा दे दिया था।

गोवा मुक्ति दिवस ( 19 दिसंबर ) –

प्रत्येक वर्ष 19 दिसंबर के दिन को गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1961 में इसी तारीख को भारतीय सेना ने ऑपनेशन विजय चलाकर गोवा, दमन व दीव को पुर्तगालियों के कब्जे से आजाद कराया था। गोवा के राष्ट्रवादियों ने साल 1928 में मिलकर गोवा कांग्रेस समिति का गठन किया था।

भारत वंदना पार्क का शिलान्यास –

भारत के केंद्रीय ग्रह मंत्री ने हाल ही में दिल्ली के सेक्टर – 20 में वंदना पार्क का शिलान्यास किया। 200 एकड़ में इस पार्क का निर्माण कर इसे दिल्ली टूरिज्म स्पॉट बनाया जाएगा।

राष्ट्रीय ब्राड बैंड मिशन –

केंद्र सरकार की राष्ट्रीय ब्रांड बैंड योजना के तहत साल 2022 तक देश के प्रत्येक गांव तक ब्राडबैंड सेवा पहुंचाने की योजना है। यह मिशन ‘नेशनल कम्युनिकेशंस पॉलिसी – 2018 का हिस्सा है। सरकार इस मिशन में आगामी वर्षों में सात लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी।

त्रिपुरा में  बनेगा विशेष आर्थिक क्षेत्र –

केंद्र सरकार ने त्रिपुरा में खेती से जुडें उत्पाद प्रसंस्करण उद्योग हेतु  विशेष आर्थिक क्षेत्र को बनाने की घोषणा की है। दक्षिण त्रिपुरा जिले के पश्चिम जालेफा साबरूम में इसके निर्माण की घोषणा वाणिज्य औऱ उद्योग मंत्रालय द्वारा की गई है। यह स्थान त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से 130 किलोमीटर की दूरी पर है। इस क्षेत्र का विकास त्रिपुरा औद्योगिक विकास निगम की ओर से किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 1550 करोड़ लागत का खर्चा आएगा।

गाँधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार की घोषणा –

हाल ही में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा द्वारा गाँधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार की घोषणा की गई है। इन्होंने कहा कि पहले साल का यह पुरस्कार पशु कल्याण के लिए समर्पित होगा। दोनो देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की राह पर यह अहम कदम साबित होगा। क्योंकि साल 1955 में दोनों देशों के राजनयिक संबंध बेहद खराब हो गए थे औऱ पुर्तगाल ने भारत की संप्रभुता को भी मान्यता देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद साल 1974 में दोनो देशों के बीच फिर राजनयिक संबंध स्थापित हुए।

पिनाका मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण –

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( डीआरडीओ ) द्वारा हाल ही में ओडिशा के चांदीपुरा तट से सफल परीक्षण किया गया है। इसके अपने सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक बड़ी सटीकता से निशाना बनाया। पिनाका मार्क – 2 मात्र 44 सेकेंड में 12 राकेट दाग सकता है। पिनाका प्रणाली के विकास की शुरुवात दिसंबर 1986 में की गई थी।

मुंबई – नागपुर एक्सप्रेस वे का नामकरण बाल ठाकरे के नाम पर –

701 किलोमीटर लंबे आठ लेन वाले मुंबई नागपुर सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेस वे का अभी निर्माण हो रहा है। इसका नामकरण शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर होगा। महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग नाम के इस कॉरिडोर को अब हिंदू ह्रदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के नाम से जाना जाएगा। 46 हजार करोड़ रुपये लागत की इस परियोजना की शुरुवात फडनवीस सरकार द्वारा की गई थी। इसके बाद 3500 करोड़ रुपयों की अतिरिक्त पूंजी आवंटित करने का भी फैसला लिया गया है। यह एक्सप्रेस वे 10 जिलों, 26 तहसीलों और 390 गावों से गुजरता है। बाल ठाकरे ने साल 1966 में शिवसेना का गठन किया था।

ब्रिटेन में ब्रेग्जिट समझौते को मंजूरी –

ब्रिटिश संसद के निचले सदन में ब्रेग्जिट समझौते को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। यूरोपीय संघ से बाहर होने के इस समझौते पर संसद में हुए मतदान में इसके पक्ष में 358 और विपक्ष में 234 वोट पड़े। संसद में इस बिल को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा पेश किया गया था। इसके अनुसार 31 जनवरी 2020 तक यूरोपीय संघ से निकलने की योजना है।

मैनुएल मरेरो क्रूज होंगे क्यूबा के नए प्रधानमंत्री –

क्यूबा को चार दशक बाद देश का प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। क्यूबा के नए संविधान में प्रधानमंत्री पद को बनाया गया है। इसी के साथ राष्ट्रपति मिगेल डियाज कैनल ने 56 वर्षीय मैनुएल मरेरो क्रूज के नाम की घोषणा प्रधानमंत्री पद के लिए की है। क्रूज पिछले 16 वर्षों से क्यूबा के पर्यटन मंत्री हैं।

राजस्थान में लागू नहीं होगा नागरिकता संशोधन अधिनियम – 2019

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित संविधान बचाऔ रैली के बाद गांधी सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम राजस्थान में लागू नहीं होगा। इसके साथ ही वे एनआऱसी को भी राजस्थान में लागू न करने की बात कह चुके हैं।

ईशनिंदा में प्रोफेसल को मौत की सजा –

पाकिस्तान के प्रोफेसल जुनैद हाफिज को ईशनिंदा के आरोप में पाकिस्तान की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। इन्होंने अमेरिका की जैक्सन यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री की है। ये पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुल्तान में बहाउद्दीन जकारिया यूनिवर्सिटी में इंग्लिश डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थे। साल 2013 में ईशनिंदा के आरोप में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था औऱ साल 2014 से इनके केस की सुनवाई शुरु हुई। मई 2014 में इनके वकील राशिद रहमान की उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जुनैद को मौत की सजा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कासिफ कय्यूम द्वारा सुनाई गई। पाकिस्तानी दंड संहिता की धारा 295 सी के तहत उनपर 5 लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया।

राष्ट्रीय किसान दिवस (23 दिसंबर) –

भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां की अधिकांश जनता कृषि कार्यों में संलग्न है। इसी के महत्व को दर्शाने के उद्देश्य से हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की याद में मनाया जाता है। 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती भी मनाई जाती है। भारत में किसान दिवस मनाने का निर्णय साल 2001 में लिया गया था। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुआ था। ये दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री रहते हुए मंडल आयोग औऱ अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार – 2019

साल 2019 में 66 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 23 दिसंबर 2019 को दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया। इसी साल के अगस्त माह में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई थी। इस आजोजन में अमिताभ बच्चन को फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान 50 वें ‘दादा साहेब फाल्के अवार्ड’ से सम्मानित किया जाना था। परंतु खराब स्वास्थ्य के चलते वे इस आजोजन में शामिल नहीं हो सके। दादा साहेब फाल्के अवार्ड की शुरुवात साल 1969 में की गई थी। इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, एक शॉल औऱ 10 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इस साल आयुष्मान खुराना औऱ विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। बेस्ट हिंदी फिल्म ‘अंधाधुन’ को चुना गया।

वर्नर फिलेंडर ने अंतरराष्ट्रीय क्रकेट जगत से लिया संन्यास –

दक्षिण अफ्रीका के आलराउंडर क्रिकेटर वर्नर फिलेंडर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यान लेने की घोषणा की है। वे इंग्लेंड के विरुद्ध होने वाली टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास ले लेंगे। यह सीरीज 26 दिसंबर 2019 को शुरु होकर 28 जनवरी 2020 को समाप्त होगी। इन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच भारत के विरुद्ध साल 2019 में पुणे में खेला था।

बेल्जियम की फुटबॉल टीम बनी बेस्ट टीम ऑफ द् ईयर –

फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने बेल्जियम की फुटबॉल टीम को दगातार दूसरे वर्ष साल की बेस्ट टीम घोषित किया है। फीफा रैंकिंग में लगातार दूसरी बार इसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। इसके बाद क्रमशः फ्रांस, ब्राजील, इंग्लैंड, उरुग्वे को सूची मे जगह दी गई है।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (24 दिसंबर)-

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर को इसलिए मनाया जाता हैं क्योंकि साल 1986 में इसी तारीख को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम – 1986 लागू किया गया था। साल 2000 में यह दिवस पहली बार मनाया गया था।

झारखंड विधानसभा चुनाव – 2019

झारखंड में साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज चुनाव आयोग द्वारा घोषित किये जा चुके हैं। इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बने गठबंधन को 47 सीटों के साथ बहुमत प्राप्त हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने 27 दिसंबर को मेरहाबादी मैदान में नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण की घोषणा की है। पार्टीवार सीटों की बात करें तो राज्य की बड़ी पार्टियों में झारखंड मुक्ति मोर्चा को 30 सीटें, बीजेपी को 25 सीटें, कांग्रेस को 16 सीटें प्राप्त हुई हैं। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर 23 दिसंबर को मतगणना की शुरुवात हुई थी।

विश्व आर्थिक फोरम की 50 वीं वार्षिक वर्षगांठ का आयोजन दावोस में –

विश्व आर्थिक फोरम की 50 वीं वार्षिक वर्षगांठ का आयोजन जनवरी 2020 में स्विजरलैंड के दावोस शहर में किया जाएगा। इस बार की इस बैठक में विश्व की 100 कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस बार इसकी थीम ‘सशक्त व स्थिर विश्व के साझेदार’ रखी गई है। इस आयोजन में भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी भाग लेंगी, इन्हें आयोजन के पहले दिन क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। विश्व आर्थिक फोरम का मुख्यालय स्विजरलैंड के जेनेवा में अवस्थित है।

संगीता रेड्डी –

अपोलो हॉस्पिटल की संयुक्त प्रबंधन निदेशक ने हाल ही में फिक्की की अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभाला। ये साल 2019-20 के लिए इस पद हेतु चुनी गई हैं। साल 1927 में फिक्की की स्थापना गाँधी जी औऱ घनश्याम दास बिड़ला द्वारा की गई थी।

चार्ल्स मिशेल –

बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने हाल ही में यूरोपियन आयोग व यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभाला।

ईको (ECO) –

हाल ही में पश्चमी अफ्रीका के आठ देशों ने मिलकर एक कॉमन करेंसी को ईको नाम दिया है। पश्चिमी अफ्रीका के आठ देशों नाइजर, बुर्किनाफासो, टोगो, बेनिन, माली, सेनेगल, आइवरी कोस्ट, और गिनी बिसाऊ ने मिलकर यह निर्णय लिया है। दरअसल यह फैसला उपनिवेश काल से चली आ रही गुलामी व्यवस्था के विरुद्ध लिया गया है। इन देशों ने वर्तमान में चल रही मुद्रा ‘सीएफ फ्रैंक‘ की जगह ECO को प्रयोग करने का फैसला किया है। सीएफ फ्रैंक से तात्पर्य Colonies Francaises d’Afrique (अफ्रीका में फ्रांसीसी उपनिवेश) है। इसी विचारधारा को बदलने के लिए इन देशों ने यह निर्णय लिया।

अशरफ गनी –

हाल ही में अफगानिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में अशरफ गनी को जीत हासिल हुई।

लांसेट पेपर –

लांसेट पेपर नामक संस्था द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक शोध पत्र में यह बात कही गई कि भारत में हर सात में से एक व्यक्ति मानसिक रोगों से ग्रसित है।

हर्षवर्धन श्रृंगला –

हाल ही में 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हर्षवर्धन श्रृंगला को विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। ये वर्तमान में अमेरिका में भारत के राजदूत हैं। ये 29 जनवरी 2020 को विजय केशव गोखले का स्थान लेंगे।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान बने धोनी –

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने महेंद्र सिंह धोनी को दशक की वनडे टीम का कप्तान बनाया है। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है। इनके अतिरिक्त भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को भी क्रिकेट आस्ट्रेलिया की टीम में जगह दी गई है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने 24 दिसंबर को अपनी एक दशकीय क्रिकेट टीम की घोषणा की। विराट कोहली दोनों टीमों में चुने जाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। इस टीम को 2010 से 2019 के बीच हुए इंटरनेशनल मैच में किए गए प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए चुना गया है।

वनडे टीम में भारत के महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, औऱ विराट कोहली के साथ अन्य देशों के हाशिम अमला, अब्राहम डिबिलियर्स, शाकिब अल हसन, राशिद खान, लसिथ मलिंगा, जोस बटलर, मिशेल स्टार्क, औऱ ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं।

टेस्ट टीम में – विराट कोहली (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, अब्राहम डिबिलियर्स, डेविड वार्नर, जेस्म एंडरसन, नाथन लॉयन, एलेस्टर कुक, डेल स्टेन, केन विलियम्सन, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स शामिल हैं।

अटल भूजल योजना –

भूजल समस्या से निपटने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2019 को अटल भूजल योजना की शुरुवात की है। इसके तहत भूजल का प्रबंधन किये जाने की केंद्र सरकार ने योजना बनाई है। इसके तहत प्रत्येक घर तक पीने योग्य स्वच्छ जल पहुंचाने की योजना बनाई गई है। सरकार ने इस योजना के लिए 6 हजार करोड़ की धनराशि का आवंटन भी किया है। इनमें से 3000 करोड़ रुपये भारत सरकार देगी औऱ 3000 करोड़ रुपये विश्व बैंक देगा। जल की सुरक्षा हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य किया जाएगा।

रोहतांग टनल को अब ‘अटल टनल’ के नाम से जाना जाएगा –

हाल ही में केंद्र सरकार ने लेह को मनाली से जोड़ने वाली रोहतांग टनल का नाम बदलकर अटल टनल रखने का निर्णय किया है। लगभग तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर अवस्थित यह टनल  8.8 किलोमीटर लंबी है। विश्व की सबसे लंबी इस टनल का निर्माण कार्य साल 2020 में पूरा होने की संभावना है।

गंगाप्रसाद विमल का श्रीलंका में निधन –

हिंदी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गंगाप्रसाद विमल का श्रीलंका में 80 वर्ष की अवस्था में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। ये जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर थे। इनका जन्म उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में साल 1939 में हुआ था। इन्होंने मुक्तिबोध औऱ प्रेमचंद पर पुस्तकें लिखी थीं। इन्होंने साल 1965 में पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएचडी की थी। हिंदी साहित्य जगत में इन्हें अकहानी आंदोलन के जनक के रूप में जाना जाता है। इनका पहला काव्य संग्रह विज्जप के नाम से साल 1967 में प्रकाशित हुआ। इसी साल इनका कहानी संग्रह कोई भी शुरुवात भी आया। इसके बाद इनका पहला उपन्यास ‘अपने से अलग’ साल 1972 में आया।

गुड गवर्नेंस सूचकांक –

भारत सरकार द्वारा जारी गुड गवर्नेंस सूचकांक में तमिलनाडु राज्य को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।

अटल जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के विधान भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। अटल जी की 95 वीं जयंती के अवसर पर यह कार्य किया गया। ध्यातव्य है कि भारत में प्रति वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है।

लड़ाकू विमान मिग – 27 हुआ सेवानिवृत्त –

भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान मिग – 27 ने आज 27 दिसंबर 2019 को जोधपुर एयरबेस से अपनी आखरी उड़ान भरी। इसके बाद 31 मार्च 2020 को इसे आधिकारिक रुप से सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। कारगिल युद्ध के इस नायक को सोवियत रूस से खरीदा गया था। इसे वर्ष 1981 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान इसके जरिए भारतीय वायुसेना ने दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए। इस विमान की गति 1700 किलोमीटर प्रति घंटा है औऱ यह 4000 किलोग्राम तक युद्ध सामग्री ले जाने में सक्षम है।

डेकेड इन रिव्यू रिपोर्ट –

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में Decade In Review रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार मलाला यूसुफजई को विश्व की सबसे प्रसिद्ध किशोरी घोषित किया गया है। मलाला यूसुफजई पाकिस्तान की नागरिक हैं, इन्हें साल 2014 के नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ये नोबल पुरस्कार पाने वाली विश्व की सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं। इन्होंने दुनिया भर में बालिका शिक्षा को लेकर आवाज उठाई थी।

भारत नेट योजना –

भारत नेट योजना के तहत मार्च 2020 तक देश के सभी गाँवों को वाई-फाई से जोड़ने का लक्ष्य बनाया गया है।

ज्योतिराव फुले किसान ऋण माफी योजना –

हाल ही में महाराष्ट्र की राज्य सरकार द्वारा ज्योतिराव फुले किसान ऋण माफी योजना की घोषणा की गई है।

एयरटेल –

मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने हाल ही में वाई-फाई से कॉल करने की सुविधा प्रदान करने की शुरुवात की है।

कुशीनगर –

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हाल ही में एक ट्रांसजेंडर यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है। यह भारत की पहली ट्रांस जेंडर यूनिवर्सिटी है।

एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन –

ओडिशा के बलांगीर में हाल ही में एक एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया गया है। यहां पर लिक्विड पेट्रोलियम गैस को बोतलों या सिलेंडरों में भरा जाया करेगा। इसकी उत्पादन क्षमता 42 लाख सिलेंडर प्रति वर्ष होगी। इसे 19 माह के रिकार्ड समय में तैयार किया गया है। इसकी आधारशिला 21 मई 2018 को धर्मेंद्र प्रधान द्वारा रखी गई थी। इसे बनाने में कुल 103 करोड़ रुपये की लागत आयी है। इससे पश्चिमी ओडिशा के 14 जिलों को फायदा होगा। इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति बैंकेया नायडू द्वारा किया जाना था। परंतु वे खराब मौसम के चलते उद्घाटन में नहीं पहुंच सके। इसके बाद ओडिशा के राज्यपाल गणेश लाल द्वारा द्वारा इस प्लांट का उद्घाटन किया गया।

अवनगार्ड मिसाइल रूसी सेना में शामिल –

रुस ने हाल ही में अवनगार्ड मिसाइल को अपनी सेना में शामिल किया है। यह एक हाइपरसोनिक मिसाइल है जो ध्वनि की गति से 27 गुना तेजी से चलती है। इस आधार पर इसकी रफ्तार 33000 किलोमीटर प्रति घंटा हुई। रुस का दावा है कि इतनी रफ्तार वाली यह विश्व की पहली हाइपरसोनिक मिसाइल है। इसकी रफ्तार इतनी अधिक होने का कारण किसी भी सिस्टम द्वारा इसे पकड़ पाना बेहद मुश्किल है। 27 दिसंबर को इस मिसाइल को रुसी सेना में शामिल किए जाने की घोषणा रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोईगु द्वारा की गई। इसे कहां तैनात किया जाना है इस बात को अभी गोपनीय रखा गया है।

हाइपरसोनिक मिसाइल –

ध्वनि की गति से तेज रफ्तार की मिसाइलों को सुपरसोनिक मिसाइल कहा जाता है। परंतु जब यह रफ्तार ध्वनि की गति से 5 गुना अधिक हो जाती है तो वे हाइपरसोनिक की श्रेणी में आ जाती हैं। ध्वनि की गति (1235 किलोमीटर प्रति घंटा) से 5 गुना अधिक (6175 किलोमीटर प्रति घंटा) गति से चलने वाली मिसाइल को हाइपरसोनिक मिसाइल कहा जाता है। इसका मतलब कि वे मिसाइल जिनकी रफ्तार 6174 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होती है वे हाइपरसोनिक मिसाइल की श्रेणी में आती हैं।

चीन ने अपने सबसे भारी संचार उपग्रह को किया प्रक्षेपित –

हाल ही में चीन ने अपने सबसे भारी संचार उपग्रह शिजियान-20 को लॉन्ग मार्च-5 रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है। इस चीन के हैवान में अवस्थित वेनचांग प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपित किया गया था। चीन द्वारा लांग मार्च – 5 को नवंबर 2016 में लांच किया गया था। यह करीब 25 टतक भार वहन करने में सक्षम है।

हेमंत सोरेन बने झारखंड के मुख्यमंत्री –

झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में ममता बनर्जी, राहुल गाँधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल भी शामिल हुए।

सेतुरमण पंचनाथन –

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक सेतुरमण पंचनाथन को हाल ही में अमेरिका की नेशनल साइंस फाउंडेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आंध्रप्रदेश –

हाल ही में आंध्रप्रदेश में दक्षिण भारत का सबसे पुराना शिलालेख खोजा गया।

हनुक्का फेस्टिवल –

इजराइल में मनाए जाेने वाले हनुक्का फेस्टिवल को रौशनी के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है।

लियेंडर पेस ने की संन्यास की घोषणा –

टेनिस के दिग्गज भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस ने हाल ही में संन्यास लेने की घोषणा की है। ये साल 2020 में टेनिस जगत से संन्यास ले लेंगे। अपने 30 साल के करियर में ये 18 बार ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके हैं। इन्होंने अपने करियर में डेविस कप में कुल 44 मैच जीते।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार – 2019

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अमिताभ बच्चन को साल 2019  के दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया। यह फिल्म जगत का सर्वोच्च सम्मान है। 25 सितंबर 2019 को इन्हें यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। इन्हें यह पुरस्कार 23 दिसंबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दिया जाना था। परंतु खराब स्वास्थ्य के चलते वे इस समारोह में नहीं पहुंच सके। सूचना एवं प्रासारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की कि अब इन्हें यह सम्मान 29 दिसंबर 2019 को राष्ट्रपति जी द्वारा एक विशेष समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। इससे पहले अमिताभ बच्चन को साल 2015 में राष्ट्रपति द्वारा पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

भारतीय नौसैनिकों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंधित –

भारतीय नौसेना ने अपने जवानों के लिए फेसबुक, व्हाट्स्अप, इंस्टाग्राम और अन्य मैसेंजर समेत सभी सोशल साइट्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहां तक कि नौसेनो के प्रमुख स्थलों पर स्मार्ट फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है। दरअसल हाल ही में भारतीय नौसेना के सात जवानों को सोशल साइट्स के माध्यम से नौसेना की खूफिया जानकारी दुशमनों से साझा करते पकड़ा गया है।

आकाशदीप सम्मान-

ज्ञानरंजन और भालचंद्र नेमाडे को हाल ही में आकाशदीप सम्मान से नवाजा गया है। इस सम्मान की शुरुवात अमर उजाला द्वारा की गई थी। भालचंद्र नेमाडे मशहूर मराठी साहित्यकार हैं और ज्ञानरंजन हिंदी साहित्य के लेखक हैं।

गुल मकई –

साल 2014 की नोबल शांति विजेता मलाला यूसुफजई के जीवन पर आने वाली फिल्म का शीर्षक गुलमकई रखा गया है। मलाला अब तक की सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। यह फिल्म 31 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्माता संजय सिंगला औऱ निर्देशक एच.ई. अमजद हैं। इस फिल्म में मलाला की भूमिका रीम शेख ने निभाई है।

आदित्य एल – 1

इसरो द्वारा भारत के पहले सोलर मिशन को आदित्य एल – 1 नाम दिया गया है।

साल 2026 तक भारत होगा विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था –

सेंटर फॉर इकोनॉमिक ऐंड बिजनेस रिसर्च द्वारा हाल ही में जारी अपने शोध के आधार पर यह बताया गया है कि भारत साल 2026 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

जनरल विपिन रावत बने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ –

भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत का कार्यकाल 31 दिसंबर 2019 को समाप्त हो रहा है। इसके बाद विपिन रावत को भारत का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ बनाया गया है। सेनाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त होते ही वे सीडीएस का पद संभालेंगे। इस पद पर वे 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक रहेंगे। इनके रिटायर होने के बाद मनोज मुकुंद को भारतीय सेना का प्रमुख बनाया गया है।

जनरल मनोज मुकुंद नरवाने बने देश के 28 वें सेनाध्यक्ष –

आज 31 दिसंबर 2019 को जनरल विपिन रावत के रिटायर होने के बाद जनरल मनोज मुकुंद नरवाने को नया सेना प्रमुख बनाया गया है। सेना उप-प्रमुख के पद पर नियुक्त होने से पहले ये सेना की पूर्वी कमान संभाल रहे थे। इन्हें साल 2015 में सेना पदक, 2017 में अतिविशिष्ट सेवा पदक और साल 2019 में परम विशिष्ट पदक से सम्मानित किया जा चुका है। ये राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से कोर्स करने वाले 13 वें सेना प्रमुख हैं।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर पीटर सिडल ने लिया संन्यास –

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम के गेंदबाज पीटर सिडल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। इस साल हुई एशेज सीरीज में इन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2008 में मोहाली में भारत के विरुद्ध खेला था।

वन स्थिति रिपोर्ट – 2019

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा वन स्थिति रिपोर्ट – 2019 जारी की गई। यह रिपोर्ट फारेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (देहरादून) द्वारा तैयार की गई है। वन स्थिति रिपोर्ट के अनुसार इस साल भारत में कर्नाटक राज्य में वनाच्छादित क्षेत्र में सर्वाधिक वृद्धि हुई है। पिछले दो सालों में देश में कुल 5188 वर्गकिलोमीटर वन क्षेत्र की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार जिन राज्यों के वनाच्छादित क्षेत्र में सर्वाधिक वृद्धि हुई है वे क्रमशः कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, व केरल हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में 7,12,249 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्रफल है। जो कि भारत के कुल क्षेत्रफल का 21.67 प्रतिशत है।

‘रन थ्रू फाइल्स’ प्रणाली –

हाल ही में हरियाणा की राज्य सरकार ने फाइलों को शीघ्रता से निपटाने और कागजी कार्यवाही में तीव्रता लाने के मकसद से ‘रन थ्रू फाइल्स’ प्रणाली की शुरुवात की है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?