डेली करेंट अफेयर्स 1 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 1 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 1 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

AFSPA को 6 माह के लिए फिर बढ़ाया गया –

केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के अशांत क्षेत्र में AFSPA को फिर 6 माह के लिए बढ़ा दिया है। अब यह 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक लागू रहेगा। सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) को अशांत क्षेत्र में लागू किया जाता है। इसे लागू करने के बाद सुरक्षा बलों को उस क्षेत्र में बिना वारंट के किसी को गिरफ्तार करने का अधिकार मिल जाता है। वहीं केंद्र सरकार ने असम, नागालैंड, मणिपुर में AFSPA के क्षेत्र को सीमित करने का भी फैसला लिया है। अब यह कानून इन राज्यों के कुछ महत्वपूर्ण इलाकों तक सीमित रहेगा। दरअसल एक लम्बे समय से इस कानून को पूर्वोत्तर राज्यों से हटाने की मांग चल रही थी। हालांकि केंद्र सरकार ने अभी इसे पूरी तरह से नहीं हटाया है। 

Fast and secured Transmission of Electronic Records (FASTER) –

भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन्ना द्वारा FASTER का अनावरण किया गया। 

आयकर के नए नियम –

1 अप्रैल 2022 को शुरु हुए नए वित्त पर्ष से भारत में इनकम टैक्स नियमों में 7 बड़े बदलाव किये गए हैं। अब पीएफ पर ढाई लाख से अधिक के निवेश पर लगने वाले ब्याज पर टैक्स लगेगा। कोविड-19 के इलाज में हुए खर्चे पर टैक्स में छूट दी जाएगी। क्रिप्टो करेंसी के ट्रांसफर या ट्रांजेक्शन से होने वाली इनकम पर 30 प्रतिशत टैक्स लिया जाएगा।

ड्वेन ब्रावो –

चेन्नई सुपर किंग्स के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। ये अब तक आईपीएल में 171 विकेट ले चुके हैं। इन्होंने आईपीएल 2022 में 31 मार्च 2022 को लखनऊ व चेन्नई की टीमों के बीच हुए मैच में यह उपलब्धि हासिल की। लखनऊ की टीम ने यह मैच जीता।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?