डेली करेंट अफेयर्स 31 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 31 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 31 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

आनंदी बाई जोशी –

ये भारत की पहली महिला डॉक्टर थीं। इनका जन्म 31 मार्च 1965 को पुणे के एक जमींदार के घर हुआ था। माता पिता ने इनका नाम यमुना रखा था। शादी के बाद इनका नाम आनंदी बाई जोशी हो गया। इनका विवाह मात्र 9 वर्ष की उम्र में इनसे 16 साल बड़े गोपालराव से कर दिया गया। इसके बाद मात्र 14 साल की उम्र में ये माँ बनीं। लेकिन जन्म के 10 दिन बाद ही किसी बीमारी से उस बच्चे की मौत हो गई। अपने बच्चे की मौत के बाद इन्होंने फैसला किया कि वह औऱ किसी बच्चे को बीमारी से नहीं मरने देंगी। तब इन्होंने डॉक्टर बनने की ठान ली, इनके पति ने इनका समर्थन किया। देश में पढ़ाई के बाद ये अमेरिका गईं और पेंसिल्वेनिया के महिला मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की। इन्होंने मात्र 19 साल की उम्र में एमडी की डिग्री हासिल कर ली। परंतु प्रैक्टिस के दौरान ये खुद टीबी की मरीज हो गईं। 26 फरवरी 1887 ई. को मात्र 26 वर्ष की अवस्था में इनका निधन हो गया।

15 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर खरीदेगा भारत –

भारत ने 15 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें से 5 हेलीकॉप्टर भारतीय सेना और 5 हेलीकॉप्टीर भारतीय वायुसेना के लिए खरीदे जाने हैं।

7वां वेतन आयोग –

केंद्र सरकार ने केंद्र के सभी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। केंद्र सरकार जनवरी 2022 में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 3 प्रतिशत बढ़ा चुकी है। लेकिन कर्मचारियों के DA (Dearness Allowance) एरियर की बकाया राशि को अब तक कर्मचारियों के खातों में नहीं भेजा गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?