डेली करेंट अफेयर्स 2 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 2 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 2 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिवस –

हर साल दुनिया भर में 2 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1967 ई. में International Board on Books for Young People द्वारा हर साल 2 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। इस साल 2022 में इस दिवस के आयोजन की मेजबानी कनाडा कर रहा है।

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस –

संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा हर साल 2 अप्रैल को विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस मनाया जाता है। यह विश्व भर में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसार्डर से पीड़ित लोगों के बारे में जागरूकता फैलाने से संबंधित है। इस साल 2022 में इस दिवस की थीम ‘सभी के लिए समावेशी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ रखी गई है। 

चेतक हेलीकॉप्टर –

भारतीय वायुसेना ने चेतक हेलीकॉप्टरों की 60 साल की शानदार सेवा के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल 2022 को एक शानदार जश्न का आयोजन किया। इसका आयोजन हाकिमपेट के वायु सेना स्टेशन में किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया गया। चेतक हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया था। इसे 1962 ई. में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।

83वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022 –

83वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022 की मेजबानी मेघालय द्वारा की जाएगी। इसका आयोजन 18 से 25 अप्रैल 2022 के बीच मेघालय की राजधानी शिलांग में किया जाएगा। इसका आयोजन शिलांग के साई इंडोर ट्रेनिंग सेंटर, एनईएचयू में किया जाएगा। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा हैं। मेघालय की 50वीं वर्षगाँठ के सम्मान में राज्य द्वारा यह मेजबानी की जा रही है। इस आयोजन में 1.5 करोड़ रुपये के खर्चे का अनुमान है। इसमें मेघालय के 10 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

भारत का सबसे बड़ा सब्जी उत्पादक राज्य यूपी –

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा सब्जी उत्पादक राज्य बन गया है। यह भारत का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। सब्जी उत्पादन के मामले में इसके बाद पश्चिम बंगाल का स्थान आता है। वहीं आंध्रप्रदेश भारत का सबसे बड़ा फल उत्पादक राज्य है। 

महेश वर्मा –

National Accreditation Board for Hospitals and Healthcare Providers का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह भारतीय गुणवत्ता परिषद का एक संघटक बोर्ड है। पद्मश्री से सम्मानित महेश वर्मा इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?