डेली करेंट अफेयर्स 3 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 3 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 3 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

ICC महिला क्रिकेट विश्वकप – 2022

इस साल के आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप के 12वें संस्करण की ट्राफी आस्ट्रेलिया के पास गई। 3 अप्रैल 2022 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिसा हेली ने विश्वकप के फाइनल में 170 रन बनाए। यह क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में किसी महिला या पुरुष क्रिकेटर द्वारा बनाया गया वर्ल्ड रिकार्ड है। एलिसा हेली ने टूर्नामेंट में 509 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द् टूर्नामेंट का खिताब जीता। इस क्रिकेट विश्वकप का आयोजन 4 मार्च से 2 अप्रैल 2022 के बीच न्यूजीलैंड में किया गया।

चंद्रपुर, महाराष्ट्र –

महाराष्ट्र राज्य का चंद्रपुर जिला विश्व का तीसरा सबसे गर्म स्थान घोषित किया गया है। यहाँ का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं माली के कायेस शहर को विश्व का सबसे गर्म शहर घोषित किया गया है। जहाँ का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

आमिर खान बने PharmEasy के ब्रांड एंबेसडर –

PharmEasy एक ट्रबल फ्री हेल्थ सर्विसेज प्रोवाइडर कपंनी है। आमिर खान को इसके प्रोमोशन के लिए इसका ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

इंडिया बोट एण्ड मरीन शो –

केरल के कोच्चि के बोलगट्टी पैलेस में इंडिया बोट एण्ड मरीन शो के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया था। यह नाव व समुद्री उद्योग से संबंधित भारत की एकमात्र प्रदर्शनी है। इसका आयोजन कोच्चि स्थित क्रूज एक्सपो द्वारा किया गया था।

विकास कुमार –

विकास कुमार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। ये दिल्ली मेट्रो के तीसरे प्रबंध निदेशक होंगे। इस पद पर ये मंगू सिंह का स्थान लेंगे और 5 साल तक पद पर बने रहेंगे। मंगू सिंह का कार्यकाल 31 मार्च 2022 को समाप्त हो गया। मंगू सिंह को 1 जनवरी 2012 को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की स्थापना 24 दिसंबर 2002 को हुई थी।

मियामी ओपन टेनिस खिताब 2022 –

पोलैण्ड की टेनिस स्टार Iga Swiatek ने मियामी ओपन टेनिस खिताब 2022 अपने नाम किया। उन्होंने यह उपलब्धि जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका को हराकर हासिल की। यह इगा की 17वीं खिताबी जीत है। जो कि इन्हें अब महिलाओं की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुँचा देगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?