डेली करेंट अफेयर्स 4 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 4 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 4 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता और खदान कार्य सहायता दिवस –

संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता और खदान कार्य सहायता दिवस का आयोजन हर साल 4 अप्रैल को किया जाता है। इसे बारूदी सुरंगों के बारे में जागरूकता फैलाने एवं उनके उन्मूलन की दिशा में प्रगति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस साल इस दिवस की थीम ‘सुरक्षित मैदान, सुरक्षित कदम, सुरक्षित घर’ रखी गई है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस को मनाने की घोषणा 8 दिसंबर 2005 को की गई थी। पहली बार इस दिवस को 4 अप्रैल 2006 को मनाया गया था।

अरुणाभा घोष –

संयुक्त राष्ट्र ने भारत के अरुणाभा घोष को गैर राज्य संस्थाओं की शुद्ध शून्य उत्सर्जन प्रतिबद्धताओं पर एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह में नियुक्त किया है। यह एक 16 सदस्यीय विशेषज्ञ समूह है। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हैं। अरुणभा घोष को 2021 में 2022 के लिए इंडोनेशिया के जी20 जलवायु और ऊर्जा पर टी-20 टास्क फोर्स का सह अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

64वें ग्रैमी अवार्ड्स –

इसमें जॉर वैरिस्ट की ‘वी आर’ को इल्बम ऑफ द् ईयर का खिताब प्रदान किया गया। वहीं ओलिविया रोड्रिगो को बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का खिताब प्रदान किया गया। इसमें 1 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2021 के बीच की गई रिकार्डिंग्स को मान्यता प्रदान की गई है। ग्रैमी अवार्ड्स का आयोजन पहली बार एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरिना में किया जा रहा है। ट्रेवर नोआ इसकी मेजबानी कर रहा है। पहली बार ग्रैमी अवार्ड्स का आयोजन 4 मई 1959 को किया गया था।

temple360 –

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा मंदिर360 नाम से एक वेबसाइट लांच की गई है। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक प्राग्राम के दौरान इसे लांच किया गया। 

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना –

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना का बीमा पोर्टल लांच किया है। राज्य के कृषि मंत्री जे. पी. दलाल ने 10 करोड़ रुपये के प्रारंभिक कोष के साथ इस योजना का पोर्टल लांच किया है। इस योजना के तहत किसान को सब्जियों व मसालों की खेती के लिए 30 हजार रुपये प्रति एकड़ और फलों की खेती के लिए 40 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से भरपाई की जाएगी। इसके लिए किसान से बीमा राशि का मात्र 5 प्रतिशत लिया जाएगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?