डेली करेंट अफेयर्स 5 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 5 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 5 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राष्ट्रीय समुद्री दिवस –

भारत में हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल 2022 में यह राष्ट्रीय समुद्री दिवस का 59वां संस्करण मनाया जा रहा है। इस साल इस राष्ट्रीय समुद्री दिवस की थीम ‘कोविड-19 से परे सतत शिपिंग’ रखी गई है। राष्ट्रीय समुद्री दिवस को पहली बार 5 अप्रैल 1964 को मनाया गया था। 

भारत और नेपाल के बीच समझौते –

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने हाल ही में भारत की राजधानी नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मौके पर दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौते एवं कई परियोजनाओं की शुरुवात की गई। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए। नेपाल के कुर्था और भारत के जयनगर के बीच पहली यात्री रेल सेवा शुरु करने पर भी बात हुई। 

श्रीलंका में आपातकाल –

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने आर्थिक संकट के विरोध के चलते देशव्यापी सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा कर दी है। इसकी घोषणा श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे द्वारा की गई। देश के लोगों को एक लंबे समय से ईंधन, रसोई गैस एवं आवश्य वस्तुओं की कम आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है।

She Auto Stand –

आंध्र प्रदेश में राज्य का पहला महिला ऑटो स्टैंड स्थापित किया गया है। इसे छात्राओं व महिलाओं के सुरक्षित परिवहन प्रदान करने के उद्देश्य से खोला गया है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में कुल 3 ऑटो स्टैंट स्थापित किये गए हैं। यह राज्य में अपने तरह की पहली पहल है। ये तीन ऑटो स्टैंड आरटीसी बस स्टैंड, रुइया अस्पताल, और महिला विश्वविद्यालय में स्थापित किये गए हैं।

डॉ. एस राजू – 

1 अप्रैल 2022 को डॉ. एस. राजू को भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इस पद पर इन्होंने आरएस गरखल का स्थान लिया जो 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त हो गए।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?