डेली करेंट अफेयर्स 6 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 6 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 6 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विकास व शांति हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस –

हर साल 6 अप्रैल को विश्व भर में विकास व शांति हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। इस साल 2022 में इस दिवस की थीम ‘सभी के लिए एक सतत और शांतिपूर्ण भविष्य की सुरक्षा : खेल का योगदान’ रखी गई है।

चमेली देवी जैन पुरस्कार 2021 –

उत्कृष्ट महिला मीडिया कर्मी के तौर पर मुम्बई की पत्रकार आरिफा जौहरी को चमेली देवी जैन पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। इसकी घोषणा मीडिया फाउंडेशन द्वारा की गई। वर्गीस व चमेली देवी के परिवार द्वारा 1980 ई. में इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी।

स्कूल चलो अभियान –

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल चलो अभियान पहल की शुरुवात की गई है। इसे राज्य के सबसे कम साक्षरता दर वाले जिले श्रावस्ती से शुरु किया गया। श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, रामपुर उत्तर प्रदेश के सबसे कम साक्षरता दर वाले जिले हैं। इस अभियान के तहत छात्रों को स्कूल ड्रेस, जूते व मोजे दिये जाएंगे। प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल शुरु की गई है।

विजय मोहन क्वात्रा बने नए विदेश सचिव –

केंद्र सरकार ने आईएफएस विजय मोहन क्वात्रा को नया विदेश सचिव नियुक्त किया है। ये मार्च 2020 में नेपाल में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। ये 2017 से 2020 तक फ्रांस में भारत के राजदूत रह चुके हैं। ये इस पद पर हर्षवर्धन श्रंगला का स्थान लेंगे। हर्षवर्धन श्रंगला 30 अप्रैल 2022 को पद से सेवानिवृत्त होंगे।

आंध्र प्रदेश में 13 जिलों का उद्घाटन –

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने 4 अप्रैल को राज्य में 13 जिलों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा इन जिलों का उद्घाटन गुंटूर जिले के ताडेपल्ली में किया गया। अब राज्य में कुल 26 जिले होंगे।

ले. ज. मनोज पांडे –

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय थलसेना के अगले प्रमुख होंगे। ये वर्तमान में सेनाध्यक्ष के बाद वरिष्ठतम अधिकारी हैं। वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे इसी माह के अंत तक सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?