डेली करेंट अफेयर्स 7 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 7 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 7 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अरबपतियों की फोर्ब्स सूची – 2022

फोर्ब्स ने 2022 में विश्व के शीर्ष अरबपतियों की सूची जारी की है। टेस्ला व स्पेसएक्स प्रमुख एलन मस्क 219 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं। इनके बाद अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस 171 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विश्व में सर्वाधिक अरबपतियों की संख्या अमेरिका में है। अमेरिका में कुल 375 अरबपति हैं जिनकी कुल संपत्ति 4.7 ट्रिलियन डॉलर है। भारत के मुकेश अंबानी इस सूची में 10वें स्थान पर हैं। भारतीय अमीरों में क्रमशः मुकेश अंबानी (90.7 बिलियन डॉलर), गौतम अडानी, शिव नादर, साइरस पूनावाला, राधाकिशन दमानी इत्यादि को शामिल किया गया है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस –

दुनिया भर में हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। हर साल यह दिवस समसामयिकी स्वास्थ्य मुद्दों पर केंद्रित होता है। इस साल 2022 में विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’ रखी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा साल 1948 में इस दिवस को मनाने संबंधी विचार का आह्वान किया। पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 1950 को मनाया गया।

मुरली नटराजन –

भारतीय रिजर्व बैंक ने मुरली नटराजन की नियुक्ति डीसीबी बैंक के एमडी व सीईओ के रूप में की है। इस पद पर 2 साल के लिए इनकी पुनर्नियुक्ति की गई है। इनका विस्तारित कार्यकाल 29 अप्रैल 2022 से शुरु होकर 28 अप्रैल 2024 तक चलेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक के सीईओ के कार्यकाल को 15 वर्ष के लिए सीमित किया है। ये अप्रैल 2009 से बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। 2024 में सीईओ के रूप में इनका कार्यकाल 15 वर्ष पूरे कर लेगा।

सेमीकॉन इंडिया सलाहकार समिति –

केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर को मजबूत करने व विनिर्माण पारिस्थिति तंत्र को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से सेमीकान इंडिया सलाहकार समिति का गठन किया है। इसमें सरकारी अधिकारी, स्थापित शिक्षाविद्, उद्योग व डोमेन विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस समिति का नेतृत्व इलेक्ट्रानिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। राजीव चंद्रशेखर समिति के उपाध्यक्ष होंगे।

सरस्वती सम्मान 2021 –

प्रसिद्ध कवि व साहित्यकार प्रोफेसर रामदरस मिश्रा को सरस्वती सम्मान 2021 के लिए चुना गया है। इसकी घोषणा के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा की गई है। इन्हें यह सम्मान इनके कविता संग्रह ‘मैं तो यहाँ हूँ’ के लिए प्रदान किया गया है। इनका जन्म डुमरी गाँव (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) में 15 अगस्त 1924 को हुआ था। 1991 में स्थापित सरस्वती सम्मान देश के प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है। सरस्वती सम्मान के साथ एक प्रशस्ति पत्र, एक सम्मान पट्टिका और 15 लाख रुपये दिये जाते हैं।

गणगौर पर्व –

गणगौर पर्व राजस्थान के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। शिव की अर्धाँगिकी गौरी की पूजा से संबंधित यह पर्व मार्च और अप्रैल के बीच मनाया जाता है। यह त्यौहार राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात व पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है।

प्रकृति हरित पहल –

इस पहल का शुभारंभ केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा किया गया। साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न पहल भी शुरु की गई।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?