डेली करेंट अफेयर्स 8 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 8 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 8 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

QS WorldUniversity Ranking –

Quacquarelli Symonds ने साल 2022 के लिए World University Ranking का 12वें संस्करण को जारी किया है। यह रैंकिंग हर साल विषयवार जारी की जाती है। इस बार इसमें कुल 51 विषय शामिल किये गए हैं जिन्हें 5 समूहों में बांटा गया है। 

1 – कला और मानविकी

2 – इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी

3 – सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन

4 – जीवन विज्ञान व चिकित्सा

5 – प्राकृतिक विज्ञान

कला व मानविकी वर्ग में यूनाइटेड किंगडम के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। USA की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को जीवन विज्ञान और चिकित्सा तथा सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन दोनो में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। आईआईटी बाम्बे को इस रैंकिंग में 65वां स्थान और आईआईटी दिल्ली को 72वां स्थान प्राप्त हुआ है।

सरहुल महोत्सव – 2022

झारखंड राज्य के आदिवासी समुदाय द्वारा हर साल सरना धर्म के हिस्से के रूप में सरहुल महोत्सव मनाया जाता है। इसे हिंदू वर्ष के नव वर्ष के अवसर पर चैत्र माह में अमावस्या के तीन दिन बाद मनाया जाता है। यह वसंत की शुरुवात का महोत्सव है। यह प्रकृति की पूजा से संबंधित उत्सव है। यह राज्य की बहुत सी जनजातियों द्वारा मनाया जाता है। मुख्य रूप से यह उत्सव मुंडा, हो, और उरांव जनजातियों द्वारा मनाया जाता है।

‘वन हेल्थ’ पायलट प्रोजेक्ट –

केंद्र सरकार के पशुपालन औऱ डेयरी विभाग द्वारा वन हेल्थ फ्रेमवर्क को लागू किया गया है। इसे पायलट प्रोजक्ट के तौर पर उत्तराखंड राज्य में शुरु किया गया है। 

सर्बिया के राष्ट्रपति बने Aleksandar Vucic –

Aleksandar Vucic को सर्बिया ने दूसरी बार अपना राष्ट्रपति चुना है। ये साल 2017 से सर्बिया के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यरत हैं। सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड है। 

‘कावल उथवी’ ऐप –

तमिलनाडु की राज्य सरकार ने आपातकाल के दौरान जनता के लिए कावल उथवी नाम से एक ऐप शुरु की है। यह ऐप नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता मुहैया कराएगी। इस ऐप के जरिए पुलिस को आपातकालीन अलर्ट भेजा जा सकता है। इसमें दिए गए आपातकालीन बटन को दबाते ही नागरिक की लाइव लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम में पहुँच जाएगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?