डेली करेंट अफेयर्स 9 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 9 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 9 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अटल इनोवेशन मिशन –

केंद्र सरकार ने अटल इनोवेशन मिशन को एक साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी प्रदान कर दी है। अब यह मार्च 2023 तक जारी रहेगा।

पीएम मुद्रा योजना –

8 अप्रैल को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जश्न मनाया गया। प्रधानमंत्री द्वारा इसकी शुरुवात 8 अप्रैल 2015 को की गई थी।

टॉम्ब ऑफ सैंड –

गीतांजलि श्री द्वारा लिखित हिन्दी उपन्यास ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ को अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया है। अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया यह पहला हिन्दी उपन्यास है। इस उपन्यास का अंग्रेजी अनुवाद डेजी रॉकवेल द्वारा किया गया था। इस पुरस्कार के साथ 50 हजार पाउंड की धनराशि प्रदान की जाती है जिसका समान विभाजन लेखक व अनुवादक के बीच किया जाएगा।

CRPF शौर्य दिवस –

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 9 अप्रैल को अपना वीरता दिवस मनाया। यह CRPF के वीर जवानों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप मनाया जाता है। इस साल 2022 में यह 57वां CRPF शौर्य दिवस है। इसी दिन 1965 ई. में CRPF जवानों ने गुजरात के कच्छ के रण में पाकिस्तानी आक्रमणकारियों को हराकर इतिहास रचा था। 

मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना –

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना का शुभारंभ किया गया है। पहली बार इसकी घोषणा नवंबर 2021 में की गई थी। इसके तहत युवाओं को रोजगार के लिए 1 से 50 लाख तक का लोन दिया जाएगा।

दुग्ध उत्पादों के लिए सहकारी बैंक –

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा कर्नाटक में नंदिनी क्षीरा समृद्धि सहकारी बैंक की स्थापना की है। इसका उद्देश्य दुग्ध उत्पादों को वित्तीय मजबूती प्रदान करना है। इस सहकारी बैंक का लोगो गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लांच किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?