डेली करेंट अफेयर्स 10 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 10 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 10 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

NTCA की 20वीं बैठक –

NTCA की 20वीं बैठक का आयोजन अरुणाचल प्रदेश के पक्के बाघ अभ्यारण्य में किया गया। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वरा की गई। 

पिनाका एमके-1 (उन्नत) रॉकेट सिस्टम –

भारत ने पिनाका एमके-1 (उन्नत) रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। इसका परीक्षण DRDO और भारतीय सेना द्वारा पोखरण फायरिग रेंज में किया गया।

संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी फैलोशिप व पुरस्कार –

भारत के उपराष्ट्रपति बैंकेया नायडू ने साल 2018 के लिए संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी फैलोशिप व पुरस्कार प्रदान किये। ये पुरस्कार 43 प्रख्यात कलाकारों को प्रदान किये गए। साथ ही साल 2021 के लिए भी 23 लोगों को ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किये।

विश्व होम्योपैथी दिवस –

होम्योपैथी चिकित्सा के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 10 अप्रैल को हर साल दुनिया भर में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। इसे होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैम्यूल हैनीमेन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इनका जन्म 1755 ई. में पेरिस में हुआ था। भारत में इस साल 2022 विश्व होम्योपैथी दिवस की थीम ‘People’s choice for Wellness’ रखी गई है। भारत में इसकी थीम आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित की जाती है।

कोरोना का एक्सई संस्करण –

कोरोना के एक्सई संस्करण का पहला केस महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में पाया गया है। 

एक्सिस बैंक और IDBI बैंक पर 93 लाख का जुर्माना –

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक्सिस बैंक और IDBI बैंक पर 93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। RBI द्वारा बैंकों पर 93-93 लाख रुपये का यह जु्र्माना KYC मानकों से जुड़े उल्लंघन के कारण लगाया है।

खंजर 2022 –

यह भारत-किर्गिस्तान संयु्क्त विशेष बल अभ्यास है। मार्च-अप्रैल 2022 में इसके 9वें संस्करण का आयोजन किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?