डेली करेंट अफेयर्स 11 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 11 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 11 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

कांगड़ा चाय को मिला जीआई टैग –

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा चाय को यूरोपीय आयोग से जीआई (Geographical Indications) टैग मिलेगा। इससे कांगड़ा टी को यूरोपीय बाजार में प्रवेश में मदद मिलेगी। कांगड़ा चाय को साल 2005 में भारतीय टैग मिला था। 

डिजिटल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 –

इंडसइंड बैंक के इंडस मर्चेंट सॉल्यूशंस ऐप को डिजिटल एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चुना गया है। इन पुरस्कारों का आयोजन डिजिटल बैंकर द्वारा किया जाता है। इस ऐप को नवंबर 2021 में लांच किया गया था।

थाईलैंड ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2022 –

इस प्रतियोगिता में 15 सदस्यीय महिला पुरुष भारतीय टीम ने हिस्सा लिया था। इसमें भारत ने तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य सहित कुल 10 पदक अपने नाम किये। इस प्रतियोगिता में यूरोप, एशिया, अफ्रीका व ओशियिना को कुल 130 शीर्ष मुक्केबाजों (74 पुरुष व 56 महिला) ने हिस्सा लिया था। गोविंद सहानी, सुमित, और अनंत प्रह्लाद चोपडे स्वर्ण पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज हैं।

एक स्टेशन एक उत्पाद –

दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा एक स्टेशन एक उत्पाद पहल की शुरुवात की है। मध्य रेलवे ने अपने 6 मण्डलों के 6 स्टेशनों पर यह अभियान शुरु किया है।

1064 भ्रष्टाचार विरोधी मोबाइल एप –

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1064 भ्रष्टाचार विरोधी मोबाइल एप लांच की गई है। यह एक भ्रष्टाचार विरोधी ऐप है जिसे उत्तराखंड के सतर्कता विभाग द्वारा विकसित किया गया है। इसके द्वारा नागरिक भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सीधे अधिकारियों के पास दर्ज कर सकते हैं। यह ऐप हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें शिकायतकर्ता की पहचान की रक्षा व गोपनीयता रखी जाएगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?