डेली करेंट अफेयर्स 12 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 12 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 12 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

माधवपुर मेला –

यह गुजरात के माधवपुर के तटीय गाँव में मनाया जाने वाले एक पांच दिवसीय सांस्कृतिक मेला है। यह एक वार्षिक आयोजन है जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया। यह भगवान कृष्ण व रुक्मिणी के विवाह के जश्न के रूप में मनाया जाता है। 

चीन बना सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता –

वर्तमान में चीन दुनिया में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। चीन के बाद भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता देश है। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने शहबाज शरीफ –

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में शहबाज शरीफ को निर्विरोध पाकिस्तान का 23वां प्रधानमंत्री चुना गया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग प्रमुख 70 वर्षीय शहबाज शरीफ इस पद पर इमरान खान का स्थान लेंगे। इमरान खान को नेशनल एसेंबली में अविश्वास प्रस्ताव द्वारा पद से हटा दिया गया। शहबाज शरीफ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं। 342 सीटों वाले सदन में इन्होंने 174 वोट प्राप्त किये। इमरान खान पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव द्वारा हटाया गया।

पेरियार मैमोरियल समथुवपुरम –

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने पिलीपकुट्टई में इस स्मारक का उद्घाटन किया है। इसमें सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त 100 आवास इकाइयों का उद्घाटन किया गया है जिनमें 2 करोड़ 88 लाख की लागत आई है।

UPSC के अध्यक्ष बने मनोज सोनी – 

वर्तमान में UPSC के सदस्य मनोज सोनी को संघ लोकसेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर ये प्रदीप कुमार जोशी का स्थान लेंगे। इससे पहले ये दो विश्वविद्यालयों के कुलपति भी रह चुके हैं।

अमर मित्रा को मिला ओ हेनरी पुरस्कार –

प्रसिद्ध बंगाली लेखक अमर मित्रा को ओ हेनरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनके द्वारा 45 साल पूर्व लिखी गई इनकी Short story ‘गाँवबरो’ के लिए इन्हें सम्मानित किया गया है। इन्हें साल 2006 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?