डेली करेंट अफेयर्स 13 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 13 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 13 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

सियाचिन दिवस –

भारतीय सेना द्वारा हर साल 13 अप्रैल को सियाचन दिवस मनाया जाता है। भारतीय सेना के साहस की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस 38 साल पहले सियाचिन की बर्फीली ऊँचाइयों पर कब्जा करने के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजति है। सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान है।

पंजाब नेशनल बैंक का स्थापना दिवस –

पंजाब नेशनल बैंक ने 12 अप्रैल 2022 को अपना 128वां स्थापना दिवस मनाया। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। अतुल कुमार गोयल वर्तमान में पीएनबी के MD व CEO हैं। इस बैंक की स्थापना 1894 ई. में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय द्वारा की गई थी। 

जलियांवाला बाग हत्याकांग के 103 साल –

पंजाब के अमृतसर में 13 अप्रैल 1919 को हुए इस भीषण हत्याकांड को अब 103 साल हो गए हैं। इस भीषण घटना ने तात्कालिक भारत को हिला कर रख दिया था। वर्तमान में इस स्थल को स्मारक बना दिया गया है। 

महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट –

पहले खेलो इंडिया नेशनल रैंकिग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड में किया गया। इसका आयोजन झारखंड के जमशेदपुर के टाटा तीरंदाजी अकादमी में किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण ने इसके लिए 75 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की है। 

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

लता मंगेशकर की स्मृति में स्थापित इस पुरस्कार से पहली बार नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया जाएगा। इस पुस्कार समारोह का आयोजन 24 अप्रैल को किया जाएगा। 

इक्वाडोर ने दिये जंगली जानवरों को कानूनी अधिकार –

जंगली जानवरों को कानूनी अधिकार प्रदान करने वाला इक्वाडोर विश्व का पहला देश बना गया है। यह अपनी तरह की पहली पहल है। देश की सर्वोच्च अदालत ने इससे संबंधित यह फैसला दिया है। दरअसल एस्ट्रेलिया नामक एक ऊनी बंदर को उसके घर से चिड़ियाघर ले जाया गया था, जहां मात्र एक माह में उसकी मौत हो गई थी। इसी संबंध में निर्णय देते हुए कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?