डेली करेंट अफेयर्स 14 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 14 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 14 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

समानता दिवस –

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन ने भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को समथुवा नाल (समानता दिवस) मनाने की घोषणा की है। 

असमिया नववर्ष –

बिहू असम के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह हर साल अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पड़ता है। जो कि फसल कटाई की शुरुवात को इंगित करता है। इस बार यह 14 से 16 अप्रैल तक मनाया गया। बिहू का इतिहास 3500 ई. पू. का बताया जाता है।  

Hear Yourself –

प्रेर रावत ने मुम्बई, महाराष्ट्र में अपनी पुस्तक हियर योरसेल्फ का विमोचन किया। पहले से ही यह पुस्तक 58 देशों में 5 भाषाओं में उपलब्ध है।

इकबाल सिंह लालपुरा –

केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त आईपीएस इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इन्हें इस पद पर दूसरी बार नियुक्त किया गया है। इससे पहले सितंबर 2021 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। ये पंजाब पुलिस के डीआईजी रह चुके हैं। 

जूनियर महिला हॉकी विश्वकप – 2022

नीदरलैंड ने जूनियर महिला हॉकी विश्वकप – 2022 का खिताब अपने नाम किया। नीदरलैंड ने जर्मनी को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। इसके अगले संस्करण का आयोजन 2023 में चिली में किया जाएगा। 

अम्बेडकर जयंती –

हर साल 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। भारत में इन्हें संविधान निर्माता, समाज सुधारक, लेखक, शिक्षक, राजनीतिज्ञ इत्यादि के रूप में जाना जाता है। ये विदेश जाकर अर्थशास्त्र में डाक्ट्रेट करने वाले पहले भारतीय थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात ये भारत के पहले कानून व न्याय मंत्री बने। इन्हें 1990 ई. में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?