डेली करेंट अफेयर्स 16 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 16 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 16 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

एकीकरण दिवस

कर्नाटक सरकार ने सिद्धलिंग स्वामी की जयंती को एकीकरण दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। ये गडग के तोतादार्य मठ के स्वामी एक दार्शनिक व विचारक थे। इन्होंने कप्पाटागुड्डा बचाओ आंदोलन का नेतृत्व किया था।

Sea PONDY – 2022

पदुच्चेरी के उपराज्यपाल डॉ. तिमिलिसाई सुंदरराजन ने समुद्र तट महोत्सव Sea PONDY – 2022 का पदुच्चेरी में पहली बार उद्घाटन किया। इस मौके पर पदुच्चेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी भी उपस्थित रहे। इसका आयोजन चार दिन तक किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। 

आयरन बीम

यह एक नई लेजर रक्षा प्रणाली है जिसका सफलतापूर्वक परीक्षण इजराइल द्वारा किया गया है। यह किसी भी हवाई वस्तु जैसे मोर्टार, रॉकेट, लंबी दूरी की मिसाइल व एंटी टैंक मिसाइल इत्यादि को नष्ट करने में सक्षम है। इसे राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम द्वारा विकसित किया गया है। 

पुरुष हॉकी विश्वकप – 2023

पुरुष हॉकी विश्वकप – 2023 के लोगो का अनावरण ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 29 जनवरी 2023 के बीच भुवनेश्वर व राउलकेला में किया जाएगा।

हाथी बचाओ दिवस 2022

हाथियों के लिए उत्पन्न खतरों व उनके जीने की दशाओं व समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 16 अप्रैल को हाथी बचाओं दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना थाईलैंड स्थित एलिफेंट रिइंट्रोडक्शन फाउंडेशन के द्वारा की गई थी। वर्ल्ड वाइल्ड फंड फॉर नेचर के आंकड़ों के अनुसार भारत में वर्तमान में हाथियों की संख्या 20 से 25 हजार के बीच है।

नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप –

तमिलनाडु ने फाइनल में पंजाब की टीम को हराकर यह प्रतियोगिता अपने नाम की। 

प्रभात पटनायक –

भारतीय अर्थशास्त्री प्रभात पटनायक को मैल्कम आदिसेशिया पुरस्कार 2022 के लिए नामित किया गया है। यह पुरस्कार मैल्कम और एलिजाबेथ आदिसेशिया ट्रस्ट द्वारा हर साल प्रदान किया जाता है। इसके तहत एक प्रशस्ति पत्र और 2 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। 

के. के. पटेल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ जिले के भुज में 200 बिस्तरों वाले इस अस्पताल को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश को समर्पित किया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?