डेली करेंट अफेयर्स 15 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 15 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 15 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

मोस्कवा –

रूस का 510 क्रू मिसाइल क्रूजर ‘मोस्कवा’ जो कि रूस की सैन्य शक्ति का प्रतीक था। यूक्रेनी मिसाइलों द्वारा नष्ट कर दिया गया। जब इसे ध्वस्त किया गया तब रूसी नौसेना का यह युद्धपोत यूक्रेन पर रूसी नौसैनिक हमले का नेतृत्व कर रहा था। क्षतिग्रस्त होने के बाद इसमें आग लग गई और यह डूब गया। 12490 टन भार का यह युद्धपोत द्वितीय विश्व युद्ध के बाद डूबने वाला रूस का सबसे बड़ा युद्धपोत है। यूक्रेन के अनुसार इसे पोत को यूक्रेन के नेप्च्यून एंटी शिप क्रूज मिसाइलों के हमले से इसे ध्वस्त किया गया है। नेप्च्यून 300 किलोमीटर की रेंज में नौसेना के जहाजों को नष्ट करने में सक्षम एक तटीय जहाज रोधी क्रूज मिसाइल है।

कुष्ठ रोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार – 2021

भारत के उपराष्ट्रपति बैंकेया नायडू ने नई दिल्ली में कुष्ठ रोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार – 2021 का वितरण किया। इन्होंने डॉ. भूषण कुमार (चंडीगढ़) को व्यक्तिगत श्रेणी में और गुजरात के सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट को संस्थागत श्रेणी में इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

न्यूजीलैंड क्रिकेटर पुरस्कार 2022

न्यूजीलैंड ने महिला व पुरुष क्रिकेटरों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें टी-20 इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ द् ईयर के लिए ट्रेंट बोल्ट (पुरुष श्रेणी) और व्हाइट फर्न्स (महिला श्रेणी) को चुना गया है। वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी को सर रिचर्ड हेडली मेडल से सम्मानित किया गया। 

हिम प्रहरी योजना –

उत्तराखंड सरकार युवाओं व पूर्व सैनिकों के लिए हिम प्रहरी योजना की शुरुवात करने जा रही है। 

स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्वकप – 2023

भारत स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्वकप – 2023 की मेजबानी करेगा। इसका आयोजन स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड और सेव द चिल्ड्रन इंडिया द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में 16 देशों की 22 टीमें हिस्सा लेंगी। 

विश्व कला दिवस

हर साल 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का पहली बार आयोजन 15 अप्रैल 2012 को किया गया था। 

हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस

हर साल 15 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसी तारीख को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। इससे पहले 1948 में हिमाचल प्रदेश को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा प्रदान किया गया था। 15 अप्रैल 1971 को हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?