डेली करेंट अफेयर्स 17 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 17 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 17 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

माइग्रेशन ट्रैकिंग सिस्टम (MTS)

महाराष्ट्र सरकार ने संवेदनशील मौसमी प्रवासी कामगारों की मैपिंग हेतु MTS एप्लिकेशन विकसित की है। ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है। महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इसे पिछले साल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 6 जिलों में शुरु किया गया था।  

विश्व हीमोफीलिया दिवस

हर साल 17 अप्रैल को विश्व भर में विश्व होमोफीलिया दिवस मनाया जाता है। इसे हीमोफीलिया व अन्य ब्लड प्रेशर संबंधी विकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसे वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफीलिया के संस्थापक फ्रैंक श्नावेल की जन्मतिथि के अवसर पर मनाया जाता है। यह विश्व हीमोफीलिया दिवस का 31वां संस्करण है। इसे साल 1989 से मनाया जा रहा है। 

पूर्वोत्तर का सर्वोच्च राष्ट्रीय ध्वज –

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के विष्णुपुर जिले के मोइरंग में इंडियन नेशनल आर्मी परिसर में 165 फीट ऊंचे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाएगा। यहाँ पर ध्वजारोहण की 78वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।

हामिश बेनेट ने लिया क्रिकेट से संन्यास

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हामिश बेनेट ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। इन्होंने अक्टूबर 2010 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। 

गुजरात में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हनुमान जयंती के अवसर पर इस प्रतिमा का अनावरण किया। यह देश में चारो दिशाओं में स्थापित की जाने वाली हनुमान जी की चार प्रतिमाओं में से दूसरी है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?