डेली करेंट अफेयर्स 18 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 18 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 18 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

प्रविंद कुमार जगन्नाथ –

मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ एक उच्च स्तरीय मंत्रिमंडल के साथ भारत पहुँचे। ये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए। ये भारतीय मूल के हिन्दू धर्म की यादव वंशावली के हैं।

विश्व धरोहर दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। यह दिवस विश्व धरोहरों को संरक्षित करने व इससे संबंधित संस्थाओं के कार्यों को पहचानने हेतु मनाया जाता है। सभी देशों में प्राप्त प्राचीन धरोहरें किसी भी देश की समृद्धि की पहचान होती हैं। इस साल 2022 में विश्व धरोहर दिवस की थीम ‘धरोहर और जलवायु’ रखी गई है। इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव 1982 में अंतर्राष्ट्रीय स्मारक और स्थल परिषद द्वारा दिया गया था। अगले साल 1983 में इसे यूनेस्को की महासभा द्वारा अनुमोदित किया गया।

हुनर हॉट –

इसका आयोजन स्थानीय कलाकारों व शिल्पकारों को संरक्षित करने व कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है। इस साल यह इसका 40वां संस्करण है। 

स्वनिधि से समृद्धि

रेहड़ी-पटरी वाले विक्रेताओं को बचाने के उद्देश्य से इसके दूसरे चरण का आयोजन शुरु किया गया है। इसे आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा देश के 14 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 126 शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इसे 4 जनवरी 2022 को 125 शहरों से शुरु किया गया था। 

दानिश ओपन स्वीमिंग

डेनमार्क के कोपेनहेग में आयोजित दानिश ओपन स्वीमिंग में भारत के शीर्ष तैराक साजन प्रकाश ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। इन्होंने 200 मीटर तैरने में 1.59 मिनट का समय लिया। वहीं 16 वर्षीय वेदांत माधवन ने पुरुषों की 1500 मीटर प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।

रेडियो अक्ष

यह भारत का पहला दृष्ठिबाधित इंटरनेट रेडिया है। इसे नागपुर, महाराष्ट्र में लांच किया गया है। इसे शुरु करने का विचार द ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन नागपुर और समष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल द्वारा दिया गया। 

इंडोनेशिया ने भारत से कृषि उत्पादों के आयात को रोका –

इंडोनेशिया ने भारत से कृषि आयातों पर रोक लगा दी है। इंडोनेशिया द्वारा यह रोक भारतीय अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा का मूल्यांकन करने वाली प्रयोगशालाओं को पंजीकृत करने व विश्लेषण के प्रमाणपत्र जारी न करने के कारण लगाई है।

लोक प्रशासन 2022

उड़ान योजना को लोक प्रशासन 2022 में नवाचार – केंद्रीय श्रेणी में प्रधानमंत्री पुरस्कार हेतु चुना गया है। UDAN (UdeDeshkaAamNagrik) नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है।

पेटीएम –

पेटीएम को प्रधानमंत्री संग्रहालय का आधिकारिक डिजिटल भुगतान भागीदार बनाया गया है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?