डेली करेंट अफेयर्स 19 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 19 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 19 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

सामिया सुलूहु हसन –

सामिया सुलूहु हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं हैं। तंजानिया पूर्वी अफ्रीका क्षेत्र का सबसे बड़ा देश है। यह किलिमंजारो राष्ट्रीय उद्यान के लिए विश्व विख्यात है।

विश्व लीवर दिवस –

लीवर संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लीवर डे मनाया जाता है। 

बिमल कोठारी

India Pulses and Grains Association (IPGA) ने बिमल कोठारी को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। IPGA भारत के दलहन व्यापार और उद्योग के लिए शीर्ष निकाय के रूप में कार्य करता है। इस पद पर इन्होंने जीतू भेड़ा का स्थान लिया जो साल 2018 से इसके अध्यक्ष थे। कोठारी साल 2011 में इसके गठन से ही नियाय के उपाध्यक्ष हैं। 

अभ्यास कृपाण शक्ति

भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी के पास तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज में कृपाण शक्ति अभ्यास का आयोजन किया गया। यह एक एकीकृत अग्नि शक्ति अभ्यास है। इस अभ्यास का नेतृत्व ले. जनरल तरुण कुमार और शक्ति कोर के जनरल ऑफिसर कमांडर द्वारा किया गया। 

विश्व की सबसे ऊँची सुरंग बनेगी भारत में –

भारत के हिमाचल प्रदेश को लद्दाख से जोड़ने के लिए एक सुरंग का निर्माण किया जाना है। यह सुरंग सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई जाएगी। शिंकू ला दर्रे पर स्थित 16580 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित सुरंग होगी। 

तूफान ‘मेगी’

उष्णकटिबंधीय तूफान मेगी के कारण आयी बाढ़ व भूस्खलन ने फिलिपींस में बड़े पैमाने पर विनाश किया। इस कारण 167 लोगों की जान चली गई। फिलिपींस के राष्ट्रीय आपदा संगठन के अनुसार 110 लोगों के लापता होने की जानकारी दी गई। इस तूफान से 19 लाख लोग प्रभावित हुए। 

The Boy who wrote a Constitution – 

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर ‘The Boy who wrote a Constitution : A Play for children on Human Rights’ नामक एक बाल पुस्तक को लांच किया गया है। इसे पोनीटेल बुक्स द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस पुस्तक को राजेश तलवार द्वारा लिखा गया है।  

12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप

हरियाणा ने फाइनल में तमिलनाडु को हराकर 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश के भोपाल में 6 से 17 अप्रैल के बीच किया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?